सीजी- अम्बिकापुर: रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर, मेले में गुब्बारे बेचने आया था परिवार – INA

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 14 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के ग्राम बंदूवा निवासी इरशाद आलम पिता इस्ताक अंसारी के रूप में हुई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के डाल्टनगंज से कुछ परिवार अपने बच्चों के साथ आजीविका चलाने के लिए नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे मेला क्षेत्र में गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद इरशाद अपने दो अन्य साथियों के साथ मां महामाया मंदिर के सामने छठ घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय दोपहर करीब 1 बजे इरशाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे मजदूर, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

साथ मौजूद बच्चों ने आनन-फानन में घाट से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब 3 बजे मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय तैराक और गोताखोर युवक पानी में उतरकर किशोर की तलाश में जुटे हुए थे। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे बालक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पर्व के माहौल और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच हुई इस अनहोनी से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी-रोटी की तलाश में आए गरीब परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर . की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News