UAE शाही परिवार की बहू को रिहैब कैंप भेजा गया:कोकीन के नशे में बेहोश मिली थी; 3 साल का बच्चे को अकेला छोड़ दिया था- INA NEWS

UAE के शाही परिवार की बहू महराह अल नाहयान को लंदन में बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा सुनाई गई है। इसके तहत उन्हें दो साल तक रिहैब प्रोग्राम में शामिल होना होगा। साथ ही उन्हें 7.7 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। 4 महीने पहले वह लंदन की सड़क पर बेहोश मिली थीं। उनके पास 3 साल का बच्चा बिना जूते पहने स्कूटर से खेल रहा था। बच्चा व्यस्त सड़क पर चल रही गाड़ियों के करीब था। कोर्ट में महराह ने माना कि उन्होंने उस वक्त कोकीन ली थी। शादी के जरिए UAE के शाही परिवार से जुड़ी हैं महराह 32 साल की महराह अल नाहयान शादी के जरिए अबू धाबी के शासक परिवार अल नाहयान से जुड़ी हैं। यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली शाही परिवारों में गिना जाता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, परिवार की कुल संपत्ति करीब 300 अरब डॉलर है। अबू धाबी UAE के सात अमीरात में सबसे बड़ा है। यह देश का राजनीतिक केंद्र भी है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इसी परिवार से हैं और अबू धाबी के शासक भी हैं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान बताया गया कि महराह को हर महीने करीब 10 लाख रुपए मिलते हैं। महराह सड़क पर 30 मिनट तक बेहोश पड़ी थी यह घटना 13 जून को पश्चिमी लंदन में हुई थी। कोर्ट में बताया गया कि महराह लोहे की रेलिंग के सहारे बेहोश पड़ी थीं। पास में एक आदमी भी बेहोश था। वहीं, 3 साल का बच्चा खेल रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को अकेला देखा तो उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पुलिस के पहुंचने तक बच्चे को अपने पास रखा। एक शख्स ने घटना का वीडियो भी बनाया था। कोर्ट के मुताबिक, महराह करीब 30 मिनट तक बेहोश रहीं। जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने लोगों से पूछा कि वे इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह कोई कत्लखाना नहीं है, आपको इतनी परवाह क्यों है? आप इतने परेशान क्यों हैं? पुलिस ने महराह के बैग की तलाशी ली। उसमें नशे के इस्तेमाल से जुड़ा सामान मिला, लेकिन कोई गैरकानूनी नशीला पदार्थ नहीं मिला। वकील का दावा- घटना वाले दिन उन्होंने कोकीन नहीं ली थी कोर्ट में बताया गया कि महराह ने बेहोश मिलने से पहले के कुछ दिनों में कोकीन ली थी। हालांकि, उनके वकील स्टीफन वुलो KC ने कहा कि उन्होंने घटना वाले दिन नशा नहीं किया था। वह पिछले दिनों नशा करने के कारण बहुत थक गई थीं। वकील ने बताया कि महराह को अपनी गलती का पछतावा है और वह नशे की लत छोड़ना चाहती हैं। वह तीन महीने का इलाज करा रही हैं, जो अक्टूबर के आखिर तक पूरा होना था। इलाज के बाद महराह गिल्डफोर्ड इलाके में घर किराए पर लेने की योजना बना रही हैं। वहां वह दिन में इलाज कराएंगी और नशे की लत छोड़ने में मदद करने वाले समूह नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकों में शामिल होंगी। घटना के बाद से महराह सरे के वोकिंग इलाके में प्रायरी क्लिनिक में नशे की लत का इलाज करा रही हैं। उनके वकील ने कहा कि महराह जानती हैं कि उस दिन उनसे बहुत बड़ी गलती हुई थी। जज बोले- बच्चे की जान भी जा सकती थी साउथवार्क क्राउन कोर्ट में मंगलवार को महराह ने बच्चे की देखभाल में लापरवाही करने का जुर्म कबूल किया। जज जेरेमी जॉनसन ने कहा कि जब महराह बेहोश थी तब बच्चे की जान को खतरा था। जज ने कहा कि बच्चा सड़क पर भटक सकता था, खो सकता था या कोई अनजान व्यक्ति उसे नुकसान पहुंचा सकते थे। वह डर भी सकता था। जज के मुताबिक, नशे के असर में बच्चे को सड़क पर नंगे पैर अकेला छोड़ना उसकी सुरक्षा के प्रति लापरवाही थी ———————

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News