ट्रम्प फिर बोले-250% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:दोनों से कहा था लड़ाई नहीं रोकी तो अमेरिका से कारोबार बंद कर दूंगा- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने के लिए दोनों देशों को 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों से साफ कह दिया था कि अगर लड़ाई नहीं रोकी, तो अमेरिका उनके साथ कारोबार बंद कर देगा। उनके मुताबिक, उनकी इस चेतावनी के बाद भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी। ट्रम्प बोले- दोनों देश नाराज हुए, फिर गोलीबारी रोक दी ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार वाले देश हैं। उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर वे लड़ाई जारी रखेंगे, तो अमेरिका उनके सामान पर भारी टैरिफ लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी चेतावनी से दोनों देश बहुत नाराज हुए, लेकिन उन्होंने गोलीबारी रोक दी और युद्ध खत्म हो गया। ट्रम्प ने कहा, “जंग के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। मैंने इसे रुकवाया है और ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” भारत कई बार ट्रम्प के इन दावों को नकार चुका भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारत के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति तब बनी, जब पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने संपर्क किया और कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही, भारत ने ट्रम्प के इस दावे को लगातार खारिज किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। भारत यह भी साफतौर पर कह चुका है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं थी। पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस अभियान का मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना था। इनमें वे ठिकाने भी शामिल थे, जिनका इस्तेमाल पहलगाम हमले की साजिश रचने के लिए किया गया था। भारतीय सेना ने इन हमलों में आतंकियों के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से औपचारिक अनुरोध किए जाने पर सैन्य कार्रवाई रोक दी गई। भारत के मुताबिक, सीजफायर पर सहमति पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई रोकने की मांग किए जाने के बाद बनी थी, न की ट्रम्प के कहने पर। ————————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दी: ईरान बोला- ऐसा हुआ तो खाड़ी देशों में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई है। ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा, ‘हम एक और छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News