सांसद इमरान मसूद आधी रात दिल्ली की यूनिवर्सिटी में घुसे:7 फीट की दीवार फांदी, छात्रों से मिले; बाहर निकले तो पुलिस ने पकड़ा- INA NEWS

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद शुक्रवार रात दीवार फांदकर दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में घुस गए। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 12 दिन से धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से कहा- “आपकी जान कीमती है और आप भूख हड़ताल पर हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसा न करना शर्मनाक है। छात्रों के संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं। ये हमारे बच्चे हैं, मैं इनके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।” दरअसल, यूनिवर्सिटी के गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात था। मसूद को अंदेशा था कि गेट से जाने पर पुलिस उन्हें रोक सकती है, इसीलिए उन्होंने 6-7 फीट की दीवार फांदकर अंदर जाने का फैसला किया। हालांकि, बाहर निकलते समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। करीब 6 घंटे बाद शनिवार तड़के उन्हें छोड़ा गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमरान जमीन पर बैठकर छात्रों से बात करते दिखाई दे रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए- सबसे पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिखाई दे रहा… ‘बच्चे देश का भविष्य, अधिकारों को दबाने की कोशिश’ दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र 12 अक्टूबर से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्हें समर्थन देने के लिए इमरान मसूद और सपा MLC शहनवाज खान यूनिवर्सिटी पहुंच गए। जमीन पर बैठकर छात्रों से बात की। छात्र संघ की बहाली और अधिकारों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाए। मसूद ने कहा- ये बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन बताए कि छात्र संघ की बहाली क्यों नहीं की जा रही है। ‘मैं भारत को तोड़ने वाले किसी भी नारे का समर्थन नहीं करता’ यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे नारों और पोस्टरों को लेकर मसूद ने कहा- वह भारत को तोड़ने वाले किसी भी नारे का समर्थन नहीं करते। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। कुछ लोग पोस्टर लगाकर छात्रों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। ‘छात्रों की मांगों को पूरा कराने का काम करेंगे’ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह छात्रों से मिलने आ रहे थे, ऐसे में इतनी पुलिस फोर्स लगाने की क्या जरूरत थी। छात्रों से मिलना कोई गुनाह नहीं है। इस मसले पर वीसी और प्रशासन से बात करूंगा। वे जल्द छात्रों की मांगों को पूरा करवाने का काम करेंगे। ‘अगर सामने से जाते तो पुलिस हमें जाने नहीं देती’ हिरासत से छोड़े जाने के बाद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने दैनिक भास्कर को बताया- हमें पता था कि अगर हम सामने के रास्ते से जाएंगे तो पुलिस हमें जाने नहीं देगी। इसलिए हमने पीछे से दीवार कूदकर अंदर गए। बच्चों से बात भी की। हम वापस गेट से ही आए तो पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया। थाने में रखा। सुबह 5:30 बजे छोड़ा। सपा-कांग्रेस गठबंधन से सहारनपुर लोकसभा से चुनाव जीते ———————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्यों हटाए गए?:आराधना ब्राह्मण चेहरा, अखिलेश से तालमेल अच्छा; मुस्लिमों को साधेंगे इमरान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा सियासी दांव खेल दिया। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कमान सौंप दी। इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। देवेंद्र प्रसाद महरा और आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी खबर पढ़िए
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |