अपने पुराने कॉलेज पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता:एकेडमिक ब्लॉक और स्किल सेंटर का किया उद्घाटन; दौलत राम कॉलेज में ‘मिस DRC टैलेंट हंट’ की शुरुआत- INA NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को अपने पुराने कॉलेज दौलत राम कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने शताब्दी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए ‘मिस DRC टैलेंट हंट’ का भी शुभारंभ किया। कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। सरकार छात्राओं के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास भी जरूरी है, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। नए कंप्यूटर और कौशल विकास केंद्र से छात्राओं को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News