Technology, व्हाट्सएप का नया फीचर: अब एडमिन के लिए ग्रुप मैनेज करना होगा चुटकियों का काम, जानें क्या है यह कमाल का टूल – Whatsapp New Feature Organizations To Manage Large Communities Admins In Testing — INA

सार

WhatsApp Testing New Feature: व्हाट्सएप बड़े ग्रुप और कम्युनिटी संभालने वाले एडमिन के लिए ‘ऑर्गेनाइजेशन’ नाम का नया फीचर तैयार कर रहा है। इसकी मदद से एक ही स्क्रीन पर सभी मेंबर्स की लिस्ट और उनके सब-ग्रुप की जानकारी देखी जा सकेगी। स्कूल, ऑफिस और बड़ी कम्युनिटी के एडमिन को इससे मदद मिल सकती है। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp Organizations: आजकल स्कूल, दफ्तर या किसी भी संस्था के लिए व्हाट्सएप पर ग्रुप्स बनाना आम बात है। कई ग्रुप्स को एक साथ जोड़ने के लिए साल 2022 में व्हाट्सएप ने कम्युनिटी फीचर पेश किया था। यह फीचर काफी हिट रहा, लेकिन जैसे-जैसे कम्युनिटी में मेंबर्स और सब-ग्रुप्स की संख्या बढ़ती गई, एडमिन्स के लिए उन्हें मैनेज करना सिरदर्द बनने लगा। कौन सा मेंबर किस सब-ग्रुप में है, यह जानने के लिए एडमिन्स को अलग-अलग ग्रुप्स खंगालने पड़ते हैं। अब इसी परेशानी को दूर करने के लिए व्हाट्सएप ‘ऑर्गेनाइजेशन’ नाम का एक नया और स्मार्ट टूल लेकर आ रहा है।

क्या है व्हाट्सएप ऑर्गेनाइजेशन?

ऑर्गेनाइजेशन असल में कम्युनिटी एडमिन्स के लिए एक खास डेडिकेटेड स्पेस या मैनेजमेंट डैशबोर्ड होगा। इस फीचर की मदद से एडमिन को एक ही स्क्रीन पर पूरी कम्युनिटी का ब्योरा मिल जाएगा। इसमें ऑर्गेनाइजेशन का नाम, उसका विवरण और कुल मेंबर्स की संख्या दिखाई देगी। सबसे खास बात यह है कि यूजर्स एडमिन पर टैप करके कम्युनिटी के सभी सदस्यों की पूरी लिस्ट देख सकेंगे। साथ ही, यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा सदस्य किस सब-ग्रुप का हिस्सा है।

कम्युनिटी और ऑर्गेनाइजेशन में क्या है फर्क?

अक्सर लोग इन दोनों फीचर्स को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि दोनों बिल्कुल अलग हैं। ‘कम्युनिटी’ एक ऐसा स्पेस है जहां कई ग्रुप्स एक साथ जुड़ते हैं और मेंबर्स आपस में संवाद करते हैं या अपडेट्स पाते हैं। वहीं, ‘ऑर्गेनाइजेशन’ कम्युनिटी के ऊपर काम करने वाली एक एडमिनिस्ट्रेटिव लेयर है। आसान शब्दों में कहें, तो कम्युनिटी आम मेंबर्स के चैटिंग और अपडेट्स के लिए है, जबकि ऑर्गेनाइजेशन सिर्फ एडमिन के मैनेजमेंट के लिए है। आम मेंबर्स को यह टूल दिखाई नहीं देगा, इसलिए उनका व्हाट्सएप एक्सपीरियंस पहले जैसा ही रहेगा।

अभी टेस्टिंग फेज में है यह फीचर

यह दिलचस्प फीचर फिलहाल डेवलपमेंट के बेहद शुरुआती दौर में है। हाल ही में इसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉइड अपडेट में देखा गया है। चूंकि व्हाट्सएप अभी इस पर काम कर रहा है, इसलिए आने वाले महीनों में इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल इसके पब्लिक रिलीज की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। कंपनी अक्सर बीटा टेस्टिंग में मिले फीडबैक के आधार पर ही किसी फीचर को ग्लोबली रोलआउट करने का फैसला लेती है। अगर सबकुछ सही रहा, तो जल्द ही व्हाट्सएप एडमिन्स को यह पावरफुल टूल मिल सकता है।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News