यूपी – बरेली: गांधी उद्यान में 40 लाख रुपये से लगेगा झुमका और त्रिशूल, शहर की पहचान को मिलेगा नया आयाम – INA

बरेली शहर के गांधी उद्यान में अब 15 फुट ऊंचा झुमका और 25 फुट ऊंचा डमरू वाला त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। नगर निगम इस परियोजना पर कुल 40 लाख रुपये खर्च करेगा। यह पहल पार्क को नया आकर्षण देगी और शहर की पहचान को भी बढ़ावा देगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

झुमका बरेली की पहचान का प्रतीक है। इसे गांधी उद्यान में स्थापित करने से शहर की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम मिलेगा। करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाला झुमका पार्क में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं, 25 लाख रुपये की लागत से भगवान भोलेनाथ का डमरू लगा त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। यह दोनों संरचनाएं पार्क में सेल्फी पॉइंट का काम करेंगी। हालांकि, अभी पार्क के अंदर उपयुक्त स्थल का चयन किया जाना बाकी है। गांधी उद्यान शहर के प्रमुख हरित स्थलों में से एक है। यह लगभग 42 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गांधी उद्यान की सुविधाएं

Table of Contents

Table of Contents

पार्क में हरियाली, पेड़-पौधे और खुले स्थान लोगों को सुकून देते हैं। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम करने पहुंचते हैं। पार्क में पाथवे, बैठने की व्यवस्था और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनमें योग स्थल और ओपन जिम भी शामिल हैं। यह शहर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सैर-सपाटे का केंद्र है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News