Sport : टीम इंडिया को जहां खेलना है न्यूजीलैंड से चौथा टी20 मैच वहां कैसा है उसका रिकॉर्ड, जानिए सभी मैचों की पूरी डिटेल्स #INA

IND vs NZ 4th T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत के लिए न्यूजीलैंड के ऊपर उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारत के पहले ही सीरीज हार चुकी है, अब वो चौथे टी20 मैच में सिर्फ अपनी बची-कुची इज्जत बचाने के लिए उतरेगी. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में पहले तीन टी20 मैचों में बुरी तरह से रौंदकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने तीसरे टी20 मैच में 13.2 ओवर में 40 बॉल शेष रहते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से धुल चटा दी थी.

अब भारत ये सीरीज जीत चुका है, ऐसे में उसके पास उन खिलाड़ियों को मौका देना का चांस होगा, जो अब तक इस सीरीज में मैदान पर नहीं उतरे हैं. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, जिस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है, इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड कैसा है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कहां होगा चौथा टी20 मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच 30 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से ऑकलैंड के ईडन पार्क में मकुाबला खेला जाएगा. उससे पहले 12 बजे मुकाबले का टॉस होगा. इस मैच के लिए इंडियन क्रिकेट टीम वेलिंगटन से ऑकलैंड पहुंच चुकी है. अब वो यहां पर एक दिन बाद मुकाबला खेलेगी. उससे पहले आज हम आपको ईडन पार्क, ऑकलैंड पर टीम इंडिया के टी20 मैचों में रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.

ऑकलैंड में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. भारत ने यहां पर सभी 3 मैच जीते हैं. उसे न्यूजीलैंड के हाथों किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली है, जबकि न्यूजीलैंड टीम इंडिया से अपने ही घर के इस मैदान पर 1 मैच भी नहीं जीत पाई है. ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के बाद 3-0 है. ऐसे में इन आंकड़ों के आधार पर साफ पता चलता है कि, भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर पलड़ा पूरी तरह से भारी है.

ऑकलैंड में खेले गए तीनों मैचों का हाल

  • भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला टी20 मैच 8 फरवरी 2019 को खेला था. इस मैच में न्यूजीलैंड पहले बैटिंग कर 158 रन बनाए थे. भारत ने 3 विकेट पर 18.5 ओवर में 162 रन बाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. 
  • इसके बाद भारत ने दूसरा टी20 ऑकलैंड के ईडन पार्क में 24 जनवरी 2020 को खेला था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए. भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीता था. 
  • भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में तीसरा मैच 26 जनवरी 2020 को खेला था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. मेहमान टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली थी. 

अब इंडियन क्रिकेट टीम ऑकलैंड के ईडन पार्क पर अपना चौथा मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि, भारत यहां पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगा या फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को इस मैदान पर इंडिया के खिलाफ अपनी पहली जीत नसीब होगी.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : कब-कहां और कितने बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच, जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

टीम इंडिया को जहां खेलना है न्यूजीलैंड से चौथा टी20 मैच वहां कैसा है उसका रिकॉर्ड, जानिए सभी मैचों की पूरी डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close