Technology, अब गाड़ी चलाते समय खुद हर जानकारी निकालेगा जेमिनी: एंड्रॉयड ऑटो पर आया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर, कैसे करेगा काम? – Google Gemini Comes Android Auto Personal Intelligence, Check Flights More — INA

सार

Table of Contents

ड्राइविंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो और गूगल इन-बिल्ट कारों में जेमिनी के लिए नया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर रोलआउट कर दिया है। अब ड्राइवर बिना फोन छुए ही जीमेल, गूगल कैलेंडर, फोटोज, मैप्स और सर्च से जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

कार चलाते समय रास्ते का ध्यान और साथ में जरूरी कॉल्स, शेड्यूल या फ्लाइट की डिटेल को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल ने अपने एआई असिस्टेंट जेमिनी में एक नया और बेहद उपयोगी ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर जोड़ दिया है। अब यह फीचर दुनिया भर में एंड्रॉइड ऑटो और गूगल इन-बिल्ट वाली कारों के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है। इसकी मदद से ड्राइवर्स बिना स्क्रीन छुए, केवल बोलकर अपने कई कामों को चुटकियों में निपटा सकते हैं। जैसे की अगर आपको एयरपोर्ट जाना है और फ्लाइट का गेट पता करना है, डॉक्टर के अपॉइंटमेंट तक पहुंचना है या रास्ते में अपनी पसंद का रेस्टोरेंट खोजना है, तो इसके लिए अब आपको अलग-अलग एप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप जेमिनी से सामान्य बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News