यूपी – यूपी: लखीमपुर खीरी पहुंचा 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन का वेसल को देखने उमड़ी भीड़ – INA

बेल्जियम से समुद्री रास्ते से लाया गया 200 टन वजनी विशाल वेसल मंगलवार रात लखीमपुर खीरी जिले में प्रवेश कर गया। यह वेसल 308 पहियों वाले महाबली ट्रक पर लदा है। इसे बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड की कुंभी चीनी इकाई में स्थापित किया जाएगा। यहां बड़े स्तर की बायोपॉलिमर सुविधा शुरू की जा रही है। 308 पहियों वाले इस विशेष ट्रेलर और इस पर लदे विशालकाय वेसल को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है। किसी ने इसके पहिए गिने, तो कोई इसके विशाल आकार को देखकर हैरान रह गया। 


Table of Contents

यह महाबली ट्रक मंगलवार रात धौरहरा सिसैया होते हुए लखीमपुर खीरी जिले की सीमा में दाखिल हुआ। बुधवार सुबह तक यह नकहा पहुंच गया। ट्रक पीलीभीत बस्ती हाईवे से शहर की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद यह राजापुर फ्लाईओवर होते हुए कुंभी की ओर . बढ़ेगा। मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी रोड पर चलकर रात तक इसके कुंभी प्लांट में पहुंचने की उम्मीद है। जिले में 308 पहियों वाला यह विशालकाय ट्रक लोगों के कौतूहल का केंद्र बन गया है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रात तक कुंभी पहुंचने की उम्मीद 

ट्रक ले जा रहे लोगों ने बताया कि बेल्जियम से आया यह वेसल समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा था। वहां से इसे क्रेन की मदद से 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर लादा गया। ओडिशा से इसने झारखंड और बिहार के औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर समेत कई जिलों से गुजरने के बाद मंगलवार को यह लखीमपुर खीरी पहुंचा। मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी रोड पर . बढ़ते हुए इसके रात तक कुंभी पहुंचने की उम्मीद है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News