Tach – WhatsApp का नया फीचर बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका, अलग-अलग Bots से होगी डायरेक्ट चैटिंग

वॉट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स थर्ड-पार्टी AI Agents और Bots को सीधे वॉट्सऐप से कनेक्ट कर सकेंगे. हर AI Agent के लिए अलग चैट होगी और यूजर्स को AI सर्विस इस्तेमाल करने के लिए वॉट्सऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Table of Contents

वॉट्सऐप के फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, ये फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.26.35.3 में देखा गया है. ऐप की Settings में नया Agents सेक्शन दिया जा सकता है, जहां से यूजर्स Compatible AI Services को जोड़ और मैनेज कर सकेंगे.

यूजर्स हर एजेंट का नाम और प्रोफाइल पिक्चर भी सेट कर पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, एक वॉट्सऐप अकाउंट में अधिकतम 5 AI Agents जोड़ने का ऑप्शन मिल सकता है.

API Key से कनेक्ट होगा AI Agent

किसी AI Agent को सेटअप करने के बाद वॉट्सऐप एक API Key जनरेट कर सकता है. इस Key को उस सर्विस में डालना होगा, जहां AI एजेंट होस्ट किया गया है. इसके बाद Agent वॉट्सऐप के एक अलग Chat से कनेक्ट हो जाएगा.

अलग-अलग AI Services के लिए सेटअप का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है. अगर किसी एजेंट का कनेक्शन रीसेट करना हो तो नई API Key भी जनरेट की जा सकती है.

दूसरे वॉट्सऐप Chats तक नहीं मिलेगी पहुंच

रिपोर्ट के मुताबिक, कनेक्ट किया गया AI Agent सिर्फ अपनी Chat तक सीमित रहेगा. उसे यूजर की दूसरी Personal Chats, Contacts या Media तक पहुंच नहीं मिलेगी.

AI एजेंट्स को ग्रुप चैट्स और कम्युनिटीज़ में जोड़ने का ऑप्शन भी नहीं दिया जाएगा. यूजर्स Settings से अपने Agents का नाम या Profile Picture बदल सकेंगे. एजेंट हटाने पर उसका कनेक्शन खत्म हो जाएगा, लेकिन पुरानी चैट हिस्ट्री वॉट्सऐप में बनी रह सकती है.

AI Agent Chats में नहीं होगा End-to-End Encryption

इस फीचर का सबसे अहम प्राइवेसी पहलू यह है कि Third-Party AI एजेंट के साथ होने वाली चैट्स में वॉट्सऐप का End-to-End Encryption लागू नहीं होगा.  AI एजेंट को भेजे गए Messages, Agent के डेवेलपर की ओर से मेटा की सर्विसेज़ के जरिए प्रोसेस हो सकते हैं और डेवलपर उन मैसेज को अपनी सर्विस के हिस्से के तौर पर एक्सेस कर सकता है.

हालांकि, वॉट्सऐप यूजर्स के बीच होने वाली पर्सनल चैट्स और कॉल्स पहले की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी. फिलहाल ये फीचर सीमित संख्या में Android Beta Users के लिए Rollout किया जा रहा है. ज्यादातर यूजर्स को अभी Settings में Agents सेक्शन दिखाई नहीं देगा. वॉट्सऐप ने यह पुष्टि नहीं की है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News