Tach – नया फोन खरीदने का प्लान है? नवंबर में लॉन्च हो सकते हैं 15 से ज्यादा नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट में कौन

नवंबर 2026 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई नए फोन दस्तक दे सकते हैं. इस महीने Motorola, Vivo, Xiaomi, OnePlus, Realme, POCO, Tecno और दूसरी कंपनियां फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं. आने वाले फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नए प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 200MP तक के कैमरे देखने को मिल सकते हैं.

Table of Contents

हालांकि, इनमें से कई स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आइए जानते हैं नवंबर में भारत में आने वाले संभावित स्मार्टफोन के बारे में.

Motorola के नए स्मार्टफोन

मोटोरोला इस महीने भारत में Signature 27 लॉन्च कर सकती है. इसे 5 नवंबर को पेश किए जाने की उम्मीद है. फोन कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYTIA सेंसर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में ग्लास-सिरेमिक बॉडी और एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है.

कंपनी Moto G47 Power 5G भी भारत ला सकती है. यह फोन पहले ही यूरोप में लॉन्च हो चुका है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले भी हो सकता है.

इसके अलावा Motorola Edge 70 Neo 5G भी लॉन्च हो सकता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है.

Vivo X500 सीरीज के साथ आएंगे नए फोन

वीवो नवंबर में अपनी X500 सीरीज भारत में पेश कर सकती है. इस सीरीज में Vivo X500 5G, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं. इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Vivo X500 Pro Max में 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 8,000mAh बैटरी मिल सकती है. वहीं, X500 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली 144Hz डिस्प्ले और 64MP पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है.

कंपनी Vivo V80 FE और Vivo Y32 5G भी लॉन्च कर सकती है. V80 FE में 200MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी मिलने की चर्चा है. वहीं, Y32 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी जा सकती है.

OnePlus, Realme और Xiaomi के नए फोन

Realme 17 Pro सीरीज भी नवंबर में दस्तक दे सकती है. इसके टॉप मॉडल में 200MP प्राइमरी कैमरा, 165Hz डिस्प्ले और 10,000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है.

OnePlus 16R को भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है. फोन में 8,500mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है.

वहीं, Xiaomi ने India Mobile Congress 2026 में Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की घोषणा की है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, पीछे की तरफ सेकेंडरी डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसके कैमरा सेटअप में दो 200MP सेंसर दिए जाने की उम्मीद है.

बजट सेगमेंट में भी आएंगे नए स्मार्टफोन

नवंबर में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में भी कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं. Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Rebel 5G के साथ वापसी कर सकती है. इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखे जाने की उम्मीद है.

इसके अलावा POCO X8s 5G, Wobble Speed 5G, itel A300 Plus और Tecno Spark 50C भी लॉन्च हो सकते हैं. इन फोन में 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

फिलहाल इन सभी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनियों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए कंफर्म तो तभी होगा जब कंपनियां ऐलान कर देंगी.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News