Tach – बड़ा झटका! 15 नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह महंगे मिलेंगे इस कंपनी के स्मार्टफोन, पता चली वजह

स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने फोन की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. 15 नवंबर 2026 से कंपनी के सभी स्मार्टफोन पहले के मुकाबले महंगे हो जाएंगे. कुछ मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है.

Table of Contents

ऐसे में अगर आप Lava का फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर्स का फायदा उठाना बेहतर हो सकता है.

कब से महंगे मिलेंगे Lava के फोन?

Lava ने बताया है कि 15 नवंबर से उसके पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किस फोन पर कितनी बढ़ोतरी होगी. इतना जरूर साफ है कि यह इजाफा अधिकतम 3,000 रुपये तक रहेगा.

इसका मतलब यह नहीं है कि हर Lava फोन 3,000 रुपये महंगा हो जाएगा. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी अलग हो सकती है. नई कीमतें ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन दुकानों पर भी लागू होंगी.

आखिर क्यों बढ़ा रही है कंपनी कीमतें?

लावा ने इस फैसले के पीछे RAM और स्टोरेज चिप की बढ़ती लागत को वजह बताया है. दरअसल, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को इन कंपोनेंट्स की सप्लाई में परेशानी हो रही है. साथ ही इनकी कीमतें भी बढ़ गई हैं.

फोन में RAM की मदद से ऐप्स और दूसरे काम चलते हैं, जबकि इंटरनल स्टोरेज में फोटो, वीडियो और फाइलें सेव होती हैं. ये दोनों ही स्मार्टफोन के जरूरी हिस्से हैं. इनकी कीमत बढ़ने का सीधा असर फोन बनाने की लागत पर पड़ता है.

कंपनी का कहना है कि इसी बढ़े हुए खर्च को देखते हुए स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं. यानी यह किसी नए फीचर या हार्डवेयर अपग्रेड के चलते होने वाला प्राइस हाइक नहीं है.

बता दें कि Lava ने अधिकतम 3,000 रुपये तक कीमत बढ़ाने की बात कही है. इसका मतलब है कि कुछ फोन पहले के मुकाबले कम महंगे हो सकते हैं. फिलहाल कंपनी ने अलग-अलग मॉडल की नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि Lava के किस स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी. नई कीमतों की जानकारी 15 नवंबर के आसपास सामने आ सकती है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News