Sport : विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल समेत भारतीय वनडे टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं और उनकी प्रैक्टिस की अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. न्यूजीलैंड ने जानकारी साझा की थी कि शुरुआती तीन वनडे मैचों की टिकट काफी पहले ही सोल्ड आउट हो चुकी है, यानि खचाखच भरे स्टेडियम में छक्के-चौके लगाते नजर आएंगे. मगर, वनडे मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को सुबह जल्दी उठना पड़ेगा, क्योंकि भारत-न्यूजीलैंड की टाइमिंग में लगभग 7.30 घंटे का अंतर है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको मैच की टाइमिंग के बारे में बताते हैं…

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होंगे वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड की टाइमिंग में लगभग 7.30 घंटे का अंतर है. ऐसे में न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले वनडे मैच लोकल टाइमजोन के अनुसार, दोपहर में 3 बजे शुरू होंगे. मगर, भारतीय समय के अनुसार, ये मुकाबले सुबह 7.30 बजे ही शुरू हो जाएंगे और दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 7 बजे ही मैदान पर आ जाएंगे. जी हां, इसी वजह से अगर भारतीय फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते देखना है, तो उन्हें अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.

न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा और विराट कोहली 4 नवंबर से एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर विराट कोहली ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 49.67 के औसत और 91.41 की स्ट्राइक रट से 596 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं.

वहीं, रोहित ने न्यूजीलैंड में अब तक 14 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 36.42 के औसत और 72.95 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं. ऐसे में ये तो तय है कि रोहित और विराट का बल्ला न्यूजीलैंड दौरे पर जमकर बोलने वाला है.

4 नवंबर से शुरू होगी ODI सीरीज

न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन, चौथा मैच 13 नवंबर को माउंट माउंटगानुई और पांचवां मैच भी 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स की जंग हुई और भी खतरनाक! साउथ अफ्रीका की जीत ने उलझाया WTC फाइनल का गणित, क्या टीम इंडिया कर पाएगी करिश्मा?

विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close