Tach – Flipkart Big Billion Days सेल: आईफोन, सैमसंग, ओप्पो और पोको के इन फोन पर सबसे बड़ी डील

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई ऑफर्स मिल रहे हैं. इस सेल में ऐपल, सैमसंग, ओप्पो और ओप्पो जैसे ब्रांड के फोन डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस लिस्ट में iPhone 17 से लेकर बड़ी बैटरी वाले 5G फोन तक के ऑप्शन शामिल हैं.

Table of Contents

हालांकि, कुछ फोन की बताई गई कीमत बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जोड़ने के बाद मिलती है, इसलिए खरीदने से पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें.

iPhone 17: ₹79,999 में खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 को बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसकी सामान्य कीमत 99,900 रुपये बताई गई है. ऐसे में ऐपल का नया फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर दिलचस्प हो सकता है. हालांकि, 79,999 रुपये की कीमत पाने के लिए जरूरी बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज की शर्तें लागू हो सकती हैं.

iPhone 15: ₹63,999 में उपलब्ध

iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 63,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसकी सामान्य कीमत 74,900 रुपये है. यह फोन उन लोगों के लिए ऑप्शन हो सकता है, जो ऐपल का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन नए मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. खरीदने से पहले इसकी हाल की कीमतों से तुलना करना भी फायदेमंद रहेगा.

Samsung Galaxy A36 5G: ₹25,999

सैमसंग गैलेक्सी A36 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, जबकि इसकी बताई गई मूल कीमत 39,499 रुपये है. फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50MP मेन कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. मिड-रेंज 5G फोन खरीदने वालों के लिए यह एक विकल्प है.

OPPO K14 Plus 5G: ₹25,999

ओप्पो K14 Plus 5G को 29,999 रुपये के मुकाबले 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन की खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है. अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद स्क्रॉलिंग है, तो इस फोन पर विचार कर सकते हैं.

POCO X8 5G: ₹24,999

पोको X8 5G की कीमत सेल में 26,999 रुपये से घटकर 24,999 रुपये बताई गई है. इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. बड़ी बैटरी वाला फोन चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है.

फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इनमें से कुछ कीमतें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद लागू होती हैं. आपको मिलने वाला ऑफर आपके बैंक कार्ड, पेमेंट मेथड, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगा. इसलिए ऑर्डर करने से पहले फ्लिपकार्ट पर फोन की मौजूदा कीमत और सभी शर्तें जरूर चेक करें.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News