Sport : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही ज्यादा नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. वैभव न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शरीफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

15 साल की उम्र में वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 211 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला. इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ के नाम था. उन्होंने 18 दिसंबर 2001 को न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में टेस्ट मैच खेला था. उस समय उनकी उम्र 16 साल और 6 दिन थी. अब वैभव ने उनसे कम उम्र में न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल मैच खेलकर इतिहास रच दिया है.

सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में शामिल

न्यूजीलैंड की जमीन पर कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद और भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. आकिब जावेद ने 16 साल और 185 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 284 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था. इस सूची में अब वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके बाद मोहम्मद शरीफ, आकिब जावेद और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है.

न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

15 साल और 211 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत)

16 साल और 6 दिन – मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश)

16 साल और 185 दिन – आकिब जावेद (पाकिस्तान)

16 साल और 284 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत)

ऐसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल करियर

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. इन मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 27.78 की औसत से 250 रन बनाए थे. इस दौरान वैभव के बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन है. इतनी कम उम्र में भारतीय टीम के लिए खेलना और रिकॉर्ड बनाना उनकी प्रतिभा को दिखाता है.

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: न्यूजीलैंड के हेनरी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close