खबर शहर , यूपी पीईटी: गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, पहली पाली में ऐसा आया प्रश्न पत्र – INA

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रविवार को पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग का स्तर मध्यम रहा। वहीं, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, इन विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत आसानी हुई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News