Tach – 24K गोल्ड, प्रीमियम डिजाइन और फुटबॉल का तड़का! Caviar ने लॉन्च किए Messi-Ronaldo Edition फोन

अगर आप फुटबॉल के बड़े फैन हैं, तो यह खबर आपको जरूर पसंद आएगी. लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Caviar ने Lionel Messi और Cristiano Ronaldo से प्रेरित नए स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन पेश किए हैं. ये फोन आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि कलेक्टर और लग्जरी चीजें पसंद करने वालों के लिए बनाए गए हैं.

Table of Contents

कंपनी ने इस नई सीरीज का नाम Legends Collection रखा है. इसे 2026 FIFA World Cup के फाइनल के मौके पर पेश किया गया है. माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट Messi और Ronaldo का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है.

Messi Edition में क्या है खास?

मेसी वाला मॉडल Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित है. फोन के पीछे की तरफ Messi की हाथ से बनाई गई तस्वीर दी गई है. इसके साथ उनकी मशहूर जर्सी नंबर 10 और अर्जेंटीना से जुड़े खास डिजाइन भी जोड़े गए हैं.

फोन का रंग अर्जेंटीना की जर्सी की तरह सफेद और आसमानी नीला रखा गया है. वहीं फ्रेम और डिजाइन में 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह और भी प्रीमियम दिखता है.

Ronaldo Edition भी है बेहद खास

Ronaldo वाला मॉडल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर तैयार किया गया है. इसके पीछे Ronaldo की तस्वीर, उनकी जर्सी नंबर 7 और पुर्तगाल के राष्ट्रीय प्रतीक दिए गए हैं.

इस फोन में लाल और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो पुर्तगाल के झंडे से प्रेरित हैं. इसमें भी 24 कैरेट गोल्ड की फिनिश दी गई है.

बॉक्स में क्या मिलेगा?

Caviar इन स्मार्टफोन्स के साथ एक खास प्रीमियम बॉक्स भी दे रही है. इसमें गोल्ड-प्लेटेड चाबी, कंपनी का स्पेशल सिक्का और ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट मिलेगा. ग्राहक चाहें तो फोन पर अपना नाम या कोई खास मैसेज भी खुदवा सकते हैं.

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

मेसी एडिशन गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 13,130 डॉलर (करीब ₹12.64 लाख) रखी गई है. वहीं Ronaldo Edition iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 11,410 डॉलर (करीब ₹10.98 लाख) है. ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल इससे भी महंगे होंगे.

सैमसंग अभी 22 जुलाई को गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा लॉन्च करेगी, लेकिन Caviar ने मेसी एडिशन की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि कैविआर ने साफ किया है कि इस कलेक्शन का Messi या Ronaldo से कोई आधिकारिक साझेदारी या प्रमोशन नहीं है. कंपनी ने सिर्फ इन दोनों फुटबॉल दिग्गजों से प्रेरित होकर यह स्पेशल एडिशन तैयार किया है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News