Tach – महंगे वाले iPhone की कीमत में बड़ी कटौती, एक्सचेंज करने पर मिल सकता है ₹55,000 तक का फायदा

ऐपल के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को खरीदने का प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर्स पर इन दोनों स्मार्टफोन को डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. कंपनी के आधिकारिक चैनलों से iPhone 17 Pro सीरीज की बिक्री बंद होने के बाद भी ये फोन चुनिंदा ऑथराइज़ रिटेलर्स के पास स्टॉक उपलब्ध रहने तक मिल सकते हैं.

Table of Contents

रिलायंस डिजिटल पर इन स्मार्टफोन की खरीदारी के दौरान इन-स्टोर डिस्काउंट, पुराने फोन के एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक का फायदा उठाया जा सकता है. हालांकि, ऑफर केवल ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है और अंतिम कीमत एक्सचेंज डिवाइस और लागू शर्तों पर निर्भर करेगी.

iPhone 17 Pro की कीमत और ऑफर

ऐपल आईफोन 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की MRP 1,34,900 रुपये है. रिलायंस डिजिटल स्टोर पर 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 1,24,990 रुपये हो जाती है.

इसके अलावा, पुराने iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर 55,000 रुपये तक की वैल्यू और 10,000 रुपये तक का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. बैंक कैशबैक के जरिए 3,000 रुपये की एक्सट्रा बचत का ऑप्शन भी दिया गया है.

इन सभी ऑफर्स का फायदा मिलने पर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये से कम हो सकती है. हालांकि, यह कीमत पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी.

iPhone 17 Pro Max पर भी मिल रही छूट

रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर्स पर iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये बताई गई है. 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 1,39,990 रुपये हो जाती है.

इस मॉडल पर भी पुराने iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर 55,000 रुपये तक की वैल्यू और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इसके अलावा, 3,000 रुपये तक के बैंक कैशबैक का फायदा भी उठाया जा सकता है.

सभी बताए गए ऑफर्स लागू होने पर आईफोन 17 प्रो मैक्स की प्रभावी कीमत 71,990 रुपये तक पहुंच सकती है. ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की स्थिति और अन्य शर्तों के आधार पर बदल सकती है.

सभी कलर मिलेंगे, लेकिन ऑफर सिर्फ ऑफलाइन

रिलायंस डिजिटल के मुताबिक, उसके स्टोर्स पर iPhone 17 Pro सीरीज के सभी कलर ऑप्शन उपलब्ध कराने की योजना है. हालांकि, वास्तविक उपलब्धता संबंधित स्टोर के स्टॉक पर निर्भर करेगी. यह ऑफर रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है.

iPhone Air पर भी डील

वहीं, iPhone Air की शुरुआती कीमत रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर 98,990 रुपये बताई गई है. यह ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई मौजूदा कीमत से 50,900 रुपये कम है. बैंक ऑफर्स के जरिए इसकी प्रभावी कीमत 95,000 रुपये से नीचे भी जा सकती है.

खरीदारी से पहले नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर स्टॉक, एक्सचेंज वैल्यू, बैंक कैशबैक और सभी ऑफर्स की शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News