Sport : 21 वर्षीय पाकिस्तानी क्रिकेटर अराफात मिन्हास ने रचा इतिहास, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के खास क्लब में मारी एंट्री #INA

Pakistan Cricketer Arafat Minhas : पाकिस्तान के 21 साल के क्रिकेटर अराफात मिन्हास ने शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में धमाकेदार प्रदर्शन कर एंट्री मारी ली है. पाकिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच बीते मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2026 में खेले गए मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने पहले बल्ले और फिर गेंद के साथ कमला किया. इस खिलाड़ी ने बल्ले से अर्धशतक ठोकने के बाद गेंद के साथ 5 से ज्यादा विकेट लिए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आज हम आपको उनके इस रिकॉर्ड के बारे में बातने वाले हैं.

अराफात मिन्हास ने किया धमाकेदार प्रदर्शन 

अराफात मिन्हास ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पहले बल्ले और फिर गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने रावलपिंडी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की ओर से मिन्हास सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए, जब वो आते तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उनसे रनों की उम्मीद थी और वो पाक टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे. इस 21 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल की पारी खेली और सिर्फ 58 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.2 का रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी में धमाल मचाने के बाद भी अराफात मिन्हास नहीं रुके और उन्होंने बॉल के साथ भी रावलपिंडी की पिच पर गदर मचा दिया. इस मैच में उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि छ विकेट अनपे नाम की. गेंदबाजी के दौरान बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 8.4 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान बॉलिंग में उनकी इकोनोमी 4.61 की रही थी. इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

अराफात मिन्हास के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

मिन्हास इस प्रदर्शन के साथ ही किसी एक वनडे मैच में अर्धशतक लगाने और पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर के पांचवें मुकाबले में ही ये खास उपलब्धि हासिल कर ली है. एक वनडे में अर्धशतक और 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि अराफात मिन्हास से पहले शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक हासिल कर चुके हैं. अफरीदी ने 3 बार, जबकि रज्जाक ने करियर में 1 बार ऐसा किया है. वहीं दुनिया भर के खिलाड़ियों में विव रिचर्ड्स, युवराज सिंह, क्रिस गेल और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों ने भी किसी एकदिवसीय मुकाबले में अर्धशतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है.

कैसा रहा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बना पाई. इसके बाद इंग्लैंड की टीम 310 रनों के लक्ष्य का पाछा करते हुए 38.4 ओवर में 215 रनों पर ढेर हो गई और 87 रनों से मुकाबला हार गई. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली, बाबर आजम ने कटाई नाक, फैंस बोले- ‘विराट कोहली बनने चला है’

21 वर्षीय पाकिस्तानी क्रिकेटर अराफात मिन्हास ने रचा इतिहास, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के खास क्लब में मारी एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close