Sport : 'वो ड्रेसिंग रूम में हमेशा…' वैभव सूर्यवंशी की नहीं होगी प्लेइंग-11 में एंट्री, खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया साफ #INA

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिए जाने को लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट के साथ-साथ कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच 22 अक्टूबर यानी गुरुवार को पहला टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस पांच मैचों की सीरीज में क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं? इसके बारे में सभी फैंस जानना चााहते हैं. 

अब इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद इस बारे में बयान दिया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं. इस बारे में सबकुछ साफ कर दिया है. कप्तान अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कल हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘वैभव जैसी प्रतिभा के लिए यह जरूरी है कि वह ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे. वह बहुत युवा है और उसके पास मौके पाने के लिए अभी कई साल हैं. ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकता है, क्योंकि हमारे ओपनर्स लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप भी जीता है.’

वैभव को भी अय्यर ने कर दिया साफ

इससे पिछली सीरीज के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि, ‘मैं वैभव सूर्यवंशी से बस यही कहता रहता हूं कि, तुम्हें मौके मिलेंगे. अगर तुम अपने प्रोसेस में लगातार बने रहते हो, तो अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो और मौका न मिलने के बारे में ज्यादा मत सोचो. कभी-कभी तुम्हें इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं जिन्होंने हमें वर्ल्ड कप जिताया और जो पूरे समय लगातार अच्छा करते रहे हैं’.

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच एशियन गेम्स 2026 में जापान में खेला था, जहां वो फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उतरे थे. तब टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण थे. वैभव को लक्ष्मण की कोचिंग में मौका मिलता है, जैसे ही गंभीर टीम की कोचिंग हैंडिल करते हैं. वैसे ही वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ता है. अफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में वैभव को बाहर बैठना पड़ा था.

अब तक कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए जुलाई 2026 में आईपीएल के ठीक बाद डेब्यू किया था. उनको सबसे पहले आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उनका डेब्यू इंग्लैंड में हुआ और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका बेस्ट प्रदर्शन आया. वैभव ने भारत के लिए अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 246 रन बनाए हैं. उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : 21 वर्षीय पाकिस्तानी क्रिकेटर अराफात मिन्हास ने रचा इतिहास, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के खास क्लब में मारी एंट्री

'वो ड्रेसिंग रूम में हमेशा…' वैभव सूर्यवंशी की नहीं होगी प्लेइंग-11 में एंट्री, खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया साफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close