Tach – क्या आपका पसंदीदा गाना AI से बना है? YouTube Music का नया लेबल खोलेगा यह राज

YouTube Music पर गाने सुनने वाले यूजर्स को जल्द ही AI से तैयार किए गए म्यूजिक की पहचान करना आसान हो जाएगा. यूट्यूब ने अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर AI से बने गानों के लिए खास लेबल देना शुरू कर दिया है. यह लेबल गाने के नाम और आर्टिस्ट की जानकारी के नीचे, म्यूजिक प्लेयर के कंट्रोल्स के ऊपर दिखाई देगा. कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

Table of Contents

इससे पहले YouTube ने 2024 में अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर AI से तैयार किए गए कंटेंट के लिए लेबल पेश किए थे. शुरुआत में ये लेबल तब दिखाई देते थे, जब क्रिएटर्स खुद बताते थे कि उन्होंने वीडियो बनाने में AI टूल्स का इस्तेमाल किया है. हालांकि, इस साल मई में कंपनी ने ऑटोमैटिक AI डिटेक्शन टूल भी पेश किया, जो क्रिएटर की ओर से जानकारी नहीं दिए जाने पर भी AI से बने कंटेंट की पहचान कर सकता है.

YouTube Music पर कैसे काम करेगा AI लेबल?

यूट्यूब की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर जब किसी AI से तैयार किए गए गाने को प्ले करेगा, तो उसे प्लेयर में एक खास लेबल दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने पर एक पॉप-अप खुलेगा, जिसमें लिखा होगा, ‘Made with AI. This audio was altered or fully generated using AI.’

इस मैसेज से यूजर्स को पता चलेगा कि गाने का ऑडियो AI की मदद से बदला गया है या पूरी तरह AI से तैयार किया गया है. यही लेबल संबंधित ट्रैक के लिए YouTube ऐप में भी दिखाई देगा.

AI से बने गानों की पहचान कैसे होगी?

कंपनी अपने प्रोपाइटरी AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से ऐसे गानों की पहचान करेगी. इसके अलावा, YouTube अपने म्यूजिक पार्टनर्स के साथ भी काम करेगा, ताकि AI से तैयार किए गए ट्रैक को फ्लैग किया जा सके. इसमें ऐसे गाने शामिल होंगे, जिनकी धुन या वोकल्स जनरेटिव AI मॉडल की मदद से बनाए गए हैं.

YouTube के वीडियो प्लेटफॉर्म पर लागू AI लेबलिंग के नियम यहां भी इस्तेमाल किए जाएंगे. अगर किसी गाने को गलती से AI से तैयार किया गया बताकर फ्लैग कर दिया जाता है, तो आर्टिस्ट उसके डिस्क्लोजर स्टेटस को अपडेट कर सकेंगे. हालांकि, कुछ खास मामलों में यह जानकारी स्थायी रह सकती है.

Spotify भी पेश कर चुका है AI लेबल

YouTube Music AI से बने म्यूजिक के लिए लेबल देने वाला पहला प्लेटफॉर्म नहीं है. इससे पहले अगस्त में Spotify ने AI से तैयार किए गए आर्टिस्ट प्रोफाइल की पहचान के लिए खास बैज रोलआउट करना शुरू किया था. इसके सिस्टम में ऐसे प्रोफाइल को ‘Likely AI Persona’ और ‘AI Persona’ जैसे लेबल दिए जाते हैं.

YouTube का नया फीचर यूजर्स को यह समझने में मदद करेगा कि वे जो म्यूजिक सुन रहे हैं, वह इंसानी क्रिएटिविटी से तैयार हुआ है या उसमें AI का इस्तेमाल किया गया है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News