खबर शहर , यूपी: आगरा के 58 स्कूलों पर 58 लाख का जुर्माना, वसूली कितनी हुई? बीएसए को तीन दिन में देना होगा जवाब – INA

जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर लगाए गए जुर्माने की वसूली को लेकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से जवाब मांगा है। एडी बेसिक ने पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर यह बताने के निर्देश दिए हैं कि 58 विद्यालयों पर लगाए गए जुर्माने में से कितनी धनराशि वसूल कर कोषागार में जमा कराई गई है। साथ ही, जुर्माना जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।
Table of Contents