Tach – इस महीने आ रहा है रेडमी का 7560mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन Redmi Turbo 5, कैमरा भी होगा कमाल

शाओमी अब अपनी नई Turbo सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 होगा, जिसे कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन इसी महीने लॉन्च हो सकता है.

कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये स्मार्टफोन अमेज़न पर उपलब्ध होगा. हालांकि ये साफ नहीं है कि यह सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा या ऑफलाइन स्टोर्स पर भी आएगा. ये फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जिससे इसके फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है.

डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. स्क्रीन में Dolby Vision सपोर्ट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है.

यह फोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर पर काम करता है, जो काफी पावरफुल माना जाता है. इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है, जिससे यूजर को स्मूद एक्सपीरिएंस मिलता है.

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है. सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,560mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 जैसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है.

इसके साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

क्या यह फोन आपके लिए सही रहेगा?
अगर आप पावरफुल बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi Turbo 5 एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. खासकर गेमिंग और हेवी यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन काफी आकर्षक लग रहा है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News