Sports- बर्नी एक्लेस्टोन को एयरपोर्ट पर क्यों हिरासत में लिया गया?: शॉटगन के साथ पकड़े गए पूर्व फॉर्मूला-1 बॉस; जानें -#INA

पूर्व फॉर्मूला-1 बॉस बर्नी एक्लेस्टोन को सोमवार को पुर्तगाल के एक एयरपोर्ट पर हथियार रखने के मामले में हिरासत में लिया गया। 95 वर्षीय एक्लेस्टोन को कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने उनके पास एक शॉटगन बरामद की थी, जिसके लिए उनके पास जरूरी परमिट नहीं था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एयरपोर्ट पर शॉटगन के साथ पकड़े गए एक्लेस्टोन

Table of Contents

Table of Contents

एक्लेस्टोन लिस्बन के पास स्थित टायर्स एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पुर्तगाली पब्लिक सिक्योरिटी पुलिस की एयरपोर्ट डिवीजन के अधिकारियों ने उनके पास एक शॉटगन देखी। जांच के दौरान सामने आया कि एक्लेस्टोन के पास इस हथियार को रखने के लिए जरूरी परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटों बाद मामला सुलझने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एक्लेस्टोन ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल से बातचीत में बताया कि वह यह हथियार स्विट्जरलैंड से कबूतरों के शिकार के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनसे हथियार से जुड़े दस्तावेज के बारे में पूछा था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

‘मेरे पास ऐसे दस्तावेज नहीं होते’

Table of Contents

Table of Contents

एक्लेस्टोन ने घटना के बारे में बताया, ‘उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास ब्लू बुक है, जो जाहिर तौर पर वह दस्तावेज है जिसकी आपको जरूरत होती है। मैंने उनसे कहा कि मैं आम तौर पर ऐसे दस्तावेज लेकर यात्रा नहीं करता, वास्तव में लगभग किसी भी तरह के दस्तावेज मेरे साथ नहीं होते। उन्होंने कहा कि वे मुझे गिरफ्तार करेंगे, लेकिन जो समय घंटों जैसा लगा, उसके बाद हमने मामला सुलझा लिया। हालांकि, इस पूरे मामले में काफी परेशानी हुई।’ एक्लेस्टोन ने बताया कि हथियार को लेकर एयरपोर्ट पर हुई पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लेने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया और उन्हें रिहा कर दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

1987 से 2017 तक F1 की कमान संभाली

Table of Contents

Table of Contents

बर्नी एक्लेस्टोन करीब तीन दशकों तक फॉर्मूला-1 के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल रहे। उन्होंने 1987 से 2017 तक एफ1 की कमान संभाली। एक्लेस्टोन ने 1970 के दशक के आखिरी वर्षों में एफ1 के टेलीविजन अधिकारों को बेचकर इस खेल पर अपनी मजबूत कारोबारी पकड़ बनाई थी। इसके बाद करीब चार दशकों तक वह फॉर्मूला-1 के व्यावसायिक संचालन में बेहद प्रभावशाली रहे। बाद में उन्होंने एफ1 की जिम्मेदारियों से कदम पीछे खींच लिया। हालांकि, वह अब भी रेसों में नजर आते हैं। एक्लेस्टोन अपना समय स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल स्थित अपने घरों के बीच बांटते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

2022 में ब्राजील में भी हुई थी हिरासत

Table of Contents

Table of Contents

हथियार को लेकर एक्लेस्टोन के लिए यह पहली ऐसी घटना नहीं है। मई 2022 में उन्हें ब्राजील के विराकोपोस एयरपोर्ट पर भी हिरासत में लिया गया था। उस समय पुलिस ने उनके पास .32 कैलिबर की पिस्तौल बरामद की थी। उस मामले में एक्लेस्टोन को जुर्माना भरना पड़ा था और इसके बाद उन्हें बिना किसी अन्य परेशानी के वहां से जाने की अनुमति मिल गई थी। अब पुर्तगाल में हुई घटना ने एक बार फिर 95 वर्षीय पूर्व एफ1 बॉस को हथियार के कारण सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, इस बार भी उन्हें कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ दिया गया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News