यूपी – अलीगढ़: रोडवेज संविदा चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, अधिकारियों पर लगा रहा उत्पीड़न के आरोप – INA

रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Table of Contents
राजू सैनी रावण टीला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राजू सैनी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।