सीजी- छत्तीसगढ़: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर, राज्यपाल रमेन डेका ने नए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ – INA

छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी महत्वपूर्ण और अद्यतन जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल का सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में शुभारंभ किया। उन्होंने पोर्टल का क्लिक कर उद्घाटन किया। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष वी.के. गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नए पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें विश्वविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम, अकादमिक कैलेंडर, प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी, अंकसूची, डिग्री और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क, कार्यरत अधिकारियों, विभिन्न समितियों और उनके सदस्यों तथा पीएचडी शोध-निर्देशकों से संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पारदर्शिता और निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Table of Contents

Table of Contents

पोर्टल पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), नैक प्रत्यायन, अन्य विश्वविद्यालयों के साथ हुए एमओयू, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप, जॉब ओरिएंटेशन प्रोग्राम, कैंपस प्लेसमेंट और ई-लाइब्रेरी से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसके साथ ही शैक्षणिक स्वीकृतियों, स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से निजी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों तथा आम लोगों को आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सकेगी। साथ ही आयोग के स्तर पर विश्वविद्यालयों की गतिविधियों की प्रभावी निगरानी में भी मदद मिलेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वेब पोर्टल: cgpurc.cgstate.gov.in


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News