Sport : भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी या प्लेइंग-11 से हो जाएंगे बाहर? अपडेट आया सामने #INA

India vs New Zealand 3rd T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारत ने दोनों मैचों को जीता और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब अपने घर में तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को बचाने के इरादे से उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
इस बड़ी अपडेट से पूरी तरह साफ हो गया है कि, टीम इंडिया के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच में खेलेंगे या फिर उनको प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया जाएगा. क्योंकि तीसरे टी20 मुकाबले में उन्हें मौका मिला था और वो सिर्फ 8 बॉल में 4 रन बना पाए. अब ऐसे में क्या उनको तीसरे टी20 में मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.
𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 MAKERS 💙
The first team in men’s T20I cricket . notch up 2️⃣0️⃣0️⃣ wins.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T201 on 27th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha… pic.twitter.com/Q6L0UcxYQz
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्या तीसरे टी20 मैच में मिलेगा मौका?
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन की जगह खिलाया गया था. पहले टी20 मुकाबले के दौरा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन चोट के चलते दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे. ऐसे में प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला. वो ईशान किशन की जगह पर नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. अब तीसरे टी20 से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान किशन, दाएं पैर की ग्रोइन (Groin) इंजरी के चलते तीसरे टी20 से भी बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी तीसरे टी20 मुकाबले में भी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेल सकते हैं. वैभव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका एक बार फिर से मिल सकता है. अगर पॉसिबल हुआ तो उनको ओपनिंग कराई जा सकती है. वहीं संजू नंबर-3 पर खेल सकते हैं.
🚨 HUGE BLOW FOR INDIA 🚨
– Ishan Kishan Ruled out of the 3rd T20I Match Vs New Zealand. (RevSportz). pic.twitter.com/jKABkJPbXU
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 26, 2026
ईशान किशन को पहले मैच के दौरान चोल लगी थी. उस मैच में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. उनकी जगह पर तिलक वर्मा ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की वहीं ईशान नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए और 3 बॉल में सिर्फ 1 रन बनाकर कैच आउट हो गए थे.
कैसी होगी टीम इंडिया की तीसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
Vaibhav Sooryavanshi dismissed for 4 from 8 balls. pic.twitter.com/WOvsk7iBfk
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 24, 2026
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी ताकत, फिट होकर लौटा मैच विनर प्लेयर
भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी या प्लेइंग-11 से हो जाएंगे बाहर? अपडेट आया सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,