Sport : वनडे क्रिकेट में किन 10 महिला क्रिकेटर ने भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए टॉप पर कौन सी प्लेयर मौजूद #INA

Most Hundreds For India Women in ODI : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल को बेहतरीन कर काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और 2025 की विश्व विजेता बनी. उससे पहले मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार क्रिकेट खेला और स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों की खोज हुई. अब इंडियन विमेंस क्रिकेट का नया दौर शुरू हो चुका है, जहां टीम को स्मृति मंधाना लीड कर रही हैं. आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट और ऊंचाईंयों को छूने वाला है. क्योंकि टीम में शेफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, जिनके हाथों में भारतीय क्रिकेट का भविष्य है. वनडे क्रिकेट में इंडियन विमेंस क्रिकेट ने लगातार अच्छा खेल दिखाया है.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारतीय बैटर्स का जलवा देखने के लिए मिला है. इस सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में प्रतिका रावल ने शतक लगाया था. वहीं दूसरे वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बल्ले से शतक निकले. इस सीरीज के अभी 2 मुकाबले हुए हैं और भारत के 3 बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं. अब भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच 28 अक्टूबर को होगा. उससे पहले आज हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली 10 भारतीय महिला क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली 10 भारतीय महिला खिलाड़ी

1 – स्मृति मंधाना

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधना है. उन्होंने इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए 122 मुकाबलों में कुल 14 शतक लगाए हैं. उनके बल्ले से इतने ही मैचों में 35 अर्धशतक भी निकले हैं. स्मृति भारत के लिए अब तक 5443 रन भी बना चुकी हैं.

2 – हरमनप्रीत कौर

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उन्होंने 166 मुकाबलों की 166 पारियों में कुल 8 शतक लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाया है. हरमन ने 4667 रन भी बनाए हैं.

3 – मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व और सबसे सफल कप्तानोंं में से एक मिताली राज इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. वो भारत की वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर हैं. मिताली ने 232 मैचों की 211 पारियों में 7 शतक लगाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 64 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 7805 रन भी आए हैं.

4 – प्रतिका रावल

भारत की वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली चौथी महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल हैं. उन्होंने 29 मैचों की 28 पारियों में 3 शतक जड़े हैं. उनके नाम 9 अर्धशतक भी मौजूद हैं. प्रतिका अब तक भारत के लिए 1350 रन बना चुकी हैं.

5 – जेमिमा रोड्रिग्स

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली पांचवीं भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स हैं. उन्होंने 62 मैचों की 59 पारियों में 3 शतक लगाए हैं. उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं और 1810 रन भी बनाए हैं. 

6 – पूनम राउत

इस लिस्ट में छठवें नंबर पर पूनम राउत मौजूद हैं. वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली छठवीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उन्होंने 73 मैचों में कुल 3 शतक लगाए हैं. उनके नाम 15 अर्धशतक भी मौजूद हैं. राउत ने भारत के लिए 2299 रन बनाए हैं.

7 – थिरुश कामिनी

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली 7वीं भारतीय महिला क्रिकेटर थिरुश कामिनी हैं. उन्होंने इंडिया के लिए 39 मैचों की 37 पारियों में 2 शतक लगाए हैं. उनके नाम 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनके बल्ले से भारत के लिए कुल 825 रन निकले हैं.

8 – जया शर्मा

भारत की वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लागने वाली चौथी महिला क्रिकेटर जया शर्मा हैं. उन्होंने देश के लिए 77 मैचों की 75 पारियों में 2 शतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं और उन्होंने 2091 रन बनाए हैं.

9 – दीप्ति शर्मा

इस लिस्ट में 9वें स्थान पर भारतीय बॉलिंग ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं. उन्होंने 126 मैचों की 107 पारियों में 2 शतक लगाए हैं, जबकि उनके बल्ले से कुल 18 अर्धशतक निकले हैं. वो 2877 रन भी बना चुकी हैं.

10 – रुशा गांधी

इस लिस्ट में 10वें स्थान पर रुशा गांधी हैं. भारत की महिला क्रिकेटर रुशा गांधी 2 मैचों की 2 पारियों में 1 शतक के साथ इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं. उन्होंने देश के लिए कुल 122 रन बनाए हैं. 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

रैंक

खिलाड़ी

मैच

पारी

शतक

अर्धशतक

रन

1

स्मृति मंधाना

122

122

14

35

5443

2

हरमनप्रीत कौर

166

166

8

24

4667

3

मिताली राज

232

211

7

64

7805

4

प्रतिका रावल

29

28

3

9

1350

5

जेमिमा रोड्रिग्स

62

59

3

8

1810

6

पूनम राउत

73

—

3

15

2299

7

थिरुश कामिनी

39

37

2

3

825

8

जया शर्मा

77

75

2

14

2091

9

दीप्ति शर्मा

126

107

2

18

2877

10

रुशा गांधी

2

2

1

—

122

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

वनडे क्रिकेट में किन 10 महिला क्रिकेटर ने भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए टॉप पर कौन सी प्लेयर मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close