Sport : IPL 2027: रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने! 10 टीमों की लिस्ट पर रहेगी सभी की नजरें #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख सामने आ गई है. Cricinfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन और मिनी ऑक्शन की तारीखों का आधिकारिक तौर पर फैसला कर लिया है. सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर तय की गई है. जबकि खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करने वाला मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा. हालांकि, BCCI की तरफ से अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

15 नवंबर तक साफ हो जाएगी रिटेन खिलाड़ियों की तस्वीर

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया है कि उन्हें अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी. इस बार टीमों के पास यह तय करने के लिए बेहद कम समय बचा है कि वे अपने पर्स के अनुसार किन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन और किन्हें रिलीज करना चाहते हैं. इस डेडलाइन के खत्म होते ही यह साफ हो जाएगा कि कौन से स्टार खिलाड़ी IPL 2027 ऑक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें:  ‘वैभव से ओपनिंग करा दो प्लीज…’, दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट से लगाई गुहार, बोले- ‘लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बना रहेगा…’

IPL 2027: रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने! 10 टीमों की लिस्ट पर रहेगी सभी की नजरें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close