Sport : WPL के मिनी ऑक्शन में आज कितने बजे होगी 150 खिलाड़ियों की नालामी, जानिए किन 5 प्लेयर्स पर जमकर होगी पैसों की बरसात #INA

WPL : आज यानी 28 अक्टूबर (बुधवार) को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का मिनी ऑक्शन होने वाला है. वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर (बुधवार) यानी आज होने वाला है. इस ऑक्शन की शुरुआत आज शाम 5:30 बजे होगी. वहीं 4:30 से प्री ऑक्शन इवेंट की शुरुआत होगी. इसके बाद खिलाड़ियों पर सभी पांच फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन का लाइव प्रसारण आप सभी फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर इसक लाइव टेलीकास्ट होगा वहीं,  जियोहॉटस्टार पर इस ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस ऑक्शन में किन पांच खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसने वाला है, आइए जानते हैं.

दरअसल, पहले डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में 146 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले थे. लेकिन अब सूची में पांचों फ्रेंचाइजी की मांग पर चार और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी पूरे सत्र के लिए मौजूद रहेंगी. इस ऑक्शन में दिल्ली की ऑलराउंडर मेधावी बिधूड़ी और समायरा राघव, न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग, और उत्तर प्रदेश की गेंदबाज अवन्या जैन पर नजरें रहने वाली हैं. लेकिन उससे पहले आइए जानते कि, कौन सी 5 खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल की सबस महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं और उन पर जमकर पैसों की बरसात हो सकती हैं.

1 – चमारी अटापट्टू

श्रीलंका की चमारी अटापट्टू अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी विरोधी को पस्त करने की काबिलियत रखती हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है. वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी से किसी भी बॉलिंग अटैक की परेशानियां बढ़ सकती हैं. बैटिंग के साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकती हैं. उनको कई फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ना चाहेंगी.

2 – जी कमलिनी

भारत की जी कमलिनी ने 18 साल की उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. वो बैटिंग के साथ-साथ टीम के लिए विकेटकीपिंग भी कर सकती हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किया है और कमलिनी को टीम में शामिल करने के लिए कई फ्रेंचाइजियां जोर लगाती हुई नजर आ सकती हैं. विकेटकीपर की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ वह अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख भी बदल सकती हैं.

3 – सोफिया डंकले

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले पर जमकर पैसों की बरसात हो सकती है. वो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. डंकले अकेले दम पर किसी भी मैच को जीतने का दम रखती हैं. डब्ल्यूपीएल के इस ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 मैचों में 123 के स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 7 अर्धशतक आए हैं.

4 –  स्नेह राणा

डब्ल्यूपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में भारत की स्पिन गेंदबाज स्नेहा राणा पर भी पैसे जमकर बरस सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद स्नेह राणा इस बार मिनी ऑक्शन में चर्चाओं में रह सकती हैं. स्नेह राणा भारत की परिस्थितियों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से काफी कारगर साबित होती हैं. इसके साथ ही उन्हें निचेल क्रम में तेजी से रन बटोरने के लिए भी जाना जाता है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

5 -सारा ब्राइस 

स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस भी एक ऐसा नाम हैं, जिन पर 5 टीमों की नजर रहेगी. वो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. उनको आसानी से छक्के-चौके लगाने के लिए जाना जाती है. अब आईपीएल 2027 ऑक्शन में वो अपनी पहचान सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें : IND W vs ZIM W : आज जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

WPL के मिनी ऑक्शन में आज कितने बजे होगी 150 खिलाड़ियों की नालामी, जानिए किन 5 प्लेयर्स पर जमकर होगी पैसों की बरसात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close