Sport : अभिषेक शर्मा के फेलियर के लिए वैभव सूर्यवंशी जिम्मेदार? सहवाग के अटपटे बयान से मचा बवाल, लिया यशस्वी जायसवाल का नाम #INA

Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 2 अर्धशतक ठोककर धमाल मचाया. वो इस दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 3 मैचों में 151 रन बनाए और 15 चौके और 9 छक्के लगाए. जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में उन्होंने 81 रनों की तूफानी पारी भी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरे पर दिखा दिया कि, जिस तहर वो आईपीएल में अटैंकिंग क्रिकेट खेलते हैं, वैसे ही वो टीम इंडिया के लिए तेज-तर्रार गेम खेल सकते हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी तेजी से बल्लेबाजी करते हैं. उनकी बल्लेबाजी स्टाइल के तमाम क्रिकेट फैंस और दिग्गज दीवाने हो गए हैं.

इस सबके बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. सहवाग ने कहा है कि, वैभव सूर्यवंशी के खेल का प्रभाव उनके ओपनिंग पार्टनर्स पर पड़ रहा है. वो दबाब में हैं और उन्हें मैच करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में वो लगातार फेल हो रहे हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.  

वीरेंद्र सहगाव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया अटपटा बयान

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, ‘इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दबदबा बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत हाइप के साथ आए. उन्होंने हाईएस्ट लेवल पर भी वही निडर अप्रोच जारी रखा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि दूसरे छोर पर बैटर पर इसका क्या असर पड़ रहा है. क्या उनके वजह से दूसरे छोर पर उनके साथी खिलाड़ी दबाब में आ रहे हैं’.

सहवाग ने आगे कहा कि, ‘आईपीएल के दौरान हमने देखा कि यशस्वी जायसवाल अपने नेचुरल अटैकिंग स्टाइल से हट गए और बहुत ज्यादा सावधान हो गए. उनके रन बनाने की स्पीड धीमी हो गई और अब अभिषेक शर्मा के साथ भी ऐसा ही पैटर्न दिख रहा है. आजादी से खेलने के बजाय, वह हिचकिचाते हुए और कॉन्फिडेंस की कमी वाले दिखते हैं. ऐसा लगता है कि वैभव के साथ बैटिंग करने का प्रेशर या उनके जबरदस्त स्ट्रोक प्ले से मैच करने की कोशिश—उनके पार्टनर्स को उनके नेचुरल गेम से बाहर कर रहा है. यह प्रेशर उनके हाल के स्ट्रगल के पीछे एक वजह हो सकती है’.

आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ टीम इंडिया में ओपनिंग कर रहे हैं. इस सीरीज में वैभव ने तो रन बनाए लेकिन अभिषेक शर्मा 3 मैचों में 11 रन बना पाए. उन्होंने पहले मैच में 1 रन बनाए, दूसरे मुकाबले में 8 रन बनाए और तीसरे मैच में सिर्फ 2 रन बनाए. वो काफी खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाते रहे. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के दौरान देखा गया, जहां राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी शानदार खेल दिखा रहे थे, वहीं यशस्वी जायसवाल सूर्यवंशी के आगे थोड़ी कम दिखाई पड़े. ऐसे में अब सहवाग ने उन पर ऐसा बयान देकर वैभव सूर्यवंशी के खेल के स्टाइल को अन्य बल्लेबाजों के लिए खतरनाक बताया है. 

अब तक वैभव ने भारत के लिए ऐसा प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर तीन और अब जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैच खेले हैं. इसके साथ ही वो अब तक 6 मुकाबले भारत के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 6 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया के लिए 16 चौके और 14 छक्के भी लगाए हैं. उनका औसत 32.16 का और स्ट्राइक रेट 189.21 का रहा है.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी अब कब खेलेंगे अगला मैच, लगभग 2 महीने बाद दिखेगा बॉस बेबी का एक्शन, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

अभिषेक शर्मा के फेलियर के लिए वैभव सूर्यवंशी जिम्मेदार? सहवाग के अटपटे बयान से मचा बवाल, लिया यशस्वी जायसवाल का नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close