Sport : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को मिला एक और मेडल, बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलो में जीता ब्रॉन्ज मेडल #INA

Indian Medals in Commonwealth Games 2026: भारत की महिला वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया. इस तरह उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर कांस्य मेडल को अपने नाम किया. नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने कुल 229 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता. जबकि कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल 215 किलो (94+121) के साथ सिल्वर मेडल जीता.
बिंदियारानी देवी ने स्नैच में उठाया 87 किलो वजन
बिंदियारानी देवी ने स्नैच में 87 किलो वजन उठाया. बिंदियारानी ने स्नैच के पहले प्रयास में 83 किलो वजन को उठाया. हालांकि उन्होंने इससे पहले 85 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन आखिरी के मिनटों में उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया. बिंदियारानी ने स्नैच के दूसरे प्रयास में वजन बढ़ाया और 85 किलो वजन को सफतापूर्ण उठाया. फिर तीसरे प्रयास में उन्होंने 87 किलो वजन उठाया.
क्लीन एंड जर्क में बिंदियारानी देवी ने उठाया 112 किलो वजन
इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में बिंदियारानी देवी का पहला प्रयास ‘नो लिफ्ट’ करार दिया गया. बिंदियारानी ने पहले प्रयास में 110 किलो वजन दर्ज कराया और उसे उठा भी लिया था. पहले इसे सफल प्रयास माना गया था, लेकिन ज्यूरी के रिव्यू के बाद इसे ‘नो लिफ्ट’ घोषित कर दिया गया. हालांकि, बिंदियारानी ने दूसरे प्रयास में शानदार वापसी की. उन्होंने दूसरे प्रयास में कुल 112 किलो वजन उठाया और खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा. इस तरह बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो वजन उठाया. इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाया और ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को मिला एक और मेडल, बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलो में जीता ब्रॉन्ज मेडल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,