Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 नाम, 36 साल के गेंदबाज के सिर सजी है पर्पल कैप #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ के साथ-साथ पर्पल कैप की रेस भी काफी दिलचस्प हो चुकी है. इस सीजन वैसे तो बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है, लेकिन कुछ गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. साथ ही जानते हैं कि मौजूदा समय में पर्पल कैप किस गेंदबाज के सिर पर सजी हुई है.

पांचवें नंबर पर हैं आता है प्रिंस यादव का नाम

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. प्रिंस ने इस सीजन खेले गए 12 मैचों की 12 पारियों में 24 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चौथे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस पेसर ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 23.52 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.09 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 22.52 के औसत से 19 विकेट झटके हैं. वैसे तो सोमवार को CSK VS SRH मैच खेला जाना है. इस मैच में अंशुल कंबोज अगर 5 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह पर्पल कैप पर कब्जा जमा सकते हैं.

दूसरे नंबर पर हैं कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 21.95 के औसत से 21 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.22 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी है पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है. आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 16.37 के औसत से 24 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर ने 7.70 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट:-

रैंक गेंदबाज टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 24 16.37 7.70
2 कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 13 21 21.95 9.22
3 अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 12 19 22.52 10.11
4 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 12 17 23.52 9.09
5 प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 12 16 24.00 8.53

ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 नाम, 36 साल के गेंदबाज के सिर सजी है पर्पल कैप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close