Sport : 34 साल के विदेशी खिलाड़ी ने साई सुदर्शन से छीनी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजं पर हावी नजर आए हैं. बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं और लगभग हर मैच में ही ऑरेंज कैप का दावेदार बदल रहा है. चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप किसके पास है… साथ ही ये जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं…
पांचवें नंबर पर हैं केएल राहुल
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 44.42 के औसत और 171.93 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 51 चौके और 27 छक्के लगाए हैं.
विराट कोहली नंबर-4 पर काबिज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 165.75 की स्ट्राइक रेट और 53.78 के औसत से 484 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 53 चौके और 18 छक्के भी जड़े हैं.
शुभमन गिल तीसरे नंबर पर काबिज
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 160.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 552 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 50 चौके और 27 छक्के भी जड़े हैं.
दूसरे नंबर पर पहुंचे साई सुदर्शन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. साई सुदर्शन ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. सुदर्श ने 55 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं.
हेनरिक क्लासेन के सिर सजी ऑरेंज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में हेनरिक क्लासेन एक बार फिर सबसे आगे निकल गए हैं. क्लासेन ने CSK VS SRH मैच के दौरान 26 गेंद पर 47 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के सिर पर सज गई है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 155.89 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं. उन्होंने 44 चौके और 25 छक्के लगाए हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100/50 | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हेनरिक क्लासेन | सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 555 | — | 155.89 | 0/5 | 44 | 25 |
| 2 | साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस | 13 | 554 | 46.17 | 157.83 | 1/6 | 55 | 25 |
| 3 | शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस | 12 | 552 | 46.00 | 160.46 | 0/5 | 50 | 27 |
| 4 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 484 | 53.78 | 165.75 | 1/3 | 53 | 18 |
| 5 | केएल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 533 | 44.42 | 171.93 | 1/4 | 51 | 27 |
ये भी पढ़ें: SRH को मैच जिताने के बाद क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन? जानिए इशारों-इशारों में क्या कहना चाहते थे ईशान किशन
34 साल के विदेशी खिलाड़ी ने साई सुदर्शन से छीनी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









