Sport : ये हैं जिम्बाब्वे में 2010 से 2024 तक डेब्यू कर वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले भारतीय सितारे, कई बड़े नाम शामिल #INA

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे का दौरा हमेशा से युवाओं को परखने और भविष्य की टीम तैयार करने का एक सुनहरा मंच रहा है. जब भी भारतीय सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया जाता है, तब जिम्बाब्वे दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है. साल 2010 से लेकर 2024 तक, जिम्बाब्वे की पिचों पर कई भारतीय खिलाड़ी अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, जो आगे चलकर वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बने. तो कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया. इस सूची में दिग्गज विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और संजू सैमसन से लेकर युवा सनसनी रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले उन सभी खिलाड़ियों के बारे में….
साल 2010 में सुरेश रैना की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर 4 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिन्होंने आगे चलकर वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया. ये चार खिलाड़ी नमन ओझा, विराट कोहली, आर अश्विन और अमित मिश्रा हैं. अमित मिश्रा और आर अश्विन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कई सालों तक बल्लेबाजों को परेशान किया है. वहीं विराट कोहली इस युग के एक दिग्गज खिलाड़ियों में से एक बने.
इसके बाद साल 2015 में जिम्बाब्वे दौरे पर 6 भारतीय खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला था. इन खिलाड़ियों में मनीष पांडे, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, संदीप शर्मा, अक्षर पटेल और संजू सैमसन शामिल हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अक्षर पटेल आज भी टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं और गेंद-बल्ले दोनों से टीम को योगदान देते हैं. वहीं संजू सैमसन इस वक्त टी20 के शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं. केदार जाधव कुछ सालों तक टीम इंडिया के लिए खेले और ऑलराउंडर की भूमिका निभाई. मनीष पांडे भी कुछ वक्त तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की. हालांकि स्टुअर्ट बिन्नी का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा. वहीं आईपीएल में अपनी स्विंग से तहलका मचाने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को भी साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला था.
इसके बाद अगले साल 2016 में टीम इंडिया ने फिर से जिम्बाब्वे का दौरा किया. इस दौरे पर 7 भारतीय खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. केएल राहुल ने इसी साल जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह आज भी भारतीय क्रिकेट का एक अहम हिस्सा हैं. युजवेंद्र चहल ने इसी दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और वह भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं. इसके अलावा मनदीप सिंह, ऋषि धवन, धवल कुलकर्णी, बरिंदर सरन और जयदेव उनादकट ने इस दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
इसके बाद जब साल 2024 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, तब 5 भारतीय खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. लंबे समय के बाद टीम इंडिया ने यह जिम्बाब्वे दौरा किया था, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. इस दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई थी, जिनकी कप्तानी में इन 5 युवा खिलाड़ियों को अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिला.
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था. अभिषेक को आईपीएल में तहलका मचाने के बाद टीम में चुना गया और उन्हें खेलने का मौका दिया गया. हालांकि अपने डेब्यू मैच में अभिषेक जरूर सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई और उसके बाद वह ICC की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज भी बने.
यह भी पढ़ें: ‘इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का…’, इंग्लिश प्लेयर्स के सामने दिनेश कार्तिक ने आलोचना करने वालों की लगाई क्लास
ये हैं जिम्बाब्वे में 2010 से 2024 तक डेब्यू कर वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले भारतीय सितारे, कई बड़े नाम शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,