Sport : नंबर-3 के बेताज बादशाह! सिर्फ 2 रन बनाते ही ODI इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे विराट कोहली #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों की वनडे में भिड़ंत होगी, जिसका आगाज 4 नवंबर से होगा. टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी. वहीं इस सीरीज में विराट कोहली के पास कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा, जिसमें से एक वनडे में 15000 रन का भी है. 

विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा जादुई कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं छू सका है. ‘रन मशीन’ कोहली अब वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन पूरे करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 2 रन बनाते ही विराट कोहली नंबर-3 पोजीशन पर इस जादुई आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

नंबर-3 पर राज करते हैं विराट कोहली

क्रिकेट में नंबर-3 की पोजीशन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस स्थान पर आने वाले बल्लेबाज को पारी को संभालने और उसे तेजी से आगे बढ़ाने, दोनों की जिम्मेदारी निभानी होती है. विराट कोहली ने इस जिम्मेदारी को न सिर्फ बखूबी निभाया है, बल्कि वनडे क्रिकेट में इस नंबर पर पूरी तरह राज किया है. उन्होंने नंबर-3 पर खेलते हुए अब तक 250 पारियों में 12988 रन बना लिए हैं, जहां उनका बल्लेबाजी औसत 61.55 का रहा है जो खेल में उनकी गजब की निरंतरता को दर्शाता है. विराट की इस पोजीशन पर बादशाहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके वनडे करियर के कुल शतकों में से 48 शतक सिर्फ इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आए हैं.

दिग्गज रिकी पोंटिंग भी रह गए बहुत पीछे

जब बात वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा रनों की आती है, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली के अलावा 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर सके थे. पोंटिंग ने अपने करियर में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12662 रन बनाए थे.  हालांकि, कोहली काफी पहले ही पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं और अब वह 13000 वनडे रनों के उस ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच रहे हैं, जहां वर्ल्ड क्रिकेट का कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी मौजूद नहीं है.

सचिन तेंदुलकर के महा-रिकॉर्ड क्लब में होगी एंट्री

वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक खास बैटिंग पोजीशन पर 13000 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा अब तक सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर ने किया है. सचिन ने बतौर ओपनर खेलते हुए वनडे में 15310 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज और नंबर-3 पोजीशन के पहले खिलाड़ी होंगे, जो किसी एक बैटिंग पोजीशन पर 13000 रनों का आंकड़ा छुएंगे. फैंस को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में किंग कोहली इस जादुई आंकड़े को पार कर विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रच देंगे. बता दें कि पहला मैच  में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:  श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में बने सबसे खराब भारतीय कप्तान, धोनी-कोहली भी छूटे पीछे

नंबर-3 के बेताज बादशाह! सिर्फ 2 रन बनाते ही ODI इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे विराट कोहली





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close