Sport : आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला #INA

India Women vs Bangladesh Women Semi Final : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीज आज यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी और अपने विजय रथ को भी बरकरार रखना चाहेगी. वहीं निगार सुल्ताना जोटी भी जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाना चाहेंगे.
#TeamIndia gears up for the Women’s T20 Asia Cup 2026 semi-final clash! #TeamIndia #WomensAsiaCup2026@BCCIWomen pic.twitter.com/JNfws2UYJc
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 8, 2026
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबला के टाइमिंग की बात करें तो. ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इस महामुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे होगा. इस मैच की लाइव कवरेज के साथ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क शाम 6:30 बजे से आपको मैच की हर छोटी-बड़ी अपडेट देता रहेगा.
Three games, three triumphant wins and a dominant group stage. ✅
Now, the Women in Blue are ready for their biggest challenge yet! 💙
Watch SEMI-FINAL 1 of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 LIVE TOMORROW at 7:00 PM, only on Sony Sports Network channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/a2YQacu1O6
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2026
दुबई स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है. इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. यहां पर स्पिन गेंदबाज लगातार विकेट चटका रहे हैं. इस पिच पर बल्लेबाज का सेट होना मुश्किल है. जब वो सेट हो जाएंगे तभी बड़ी पारी खेल सकते है. अब तक सिर्फ एक बार इंडिया ने हॉगकॉग के खिलाफ 160 का स्कोर पार किया है.
इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने अब तक 12 में से आठ गेम जीते हैं. भले ही टॉस जीतने वाले कैप्टन ने नौ बार चेज करने का ऑप्शन चुना हो. टी20 में चेज करने के आम ट्रेंड के अलावा दुबई का मौसम भी इसका एक कारण हो सकता है. लोकल टाइम के हिसाब से शाम 6.30 बजे गेम शुरू होने पर भी टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है, और अगले तीन या चार घंटों तक मुश्किल से 34 डिग्री से नीचे जाएगा.
भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
बांग्लादेश : जुएरिया फिरदौस, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, दिलारा अख्तर, शोरना अख्तर, रबेया खान, शर्मिन अख्तर, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातुन, मारूफा अख्तर, फहीमा खातुन.
Semi-Final Mode 🔛#TeamIndia | #WomensAsiaCup pic.twitter.com/gpq61ewOD8
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 9, 2026
भारत-बांग्लादेश के हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन विमेंस क्रिकेट को 21 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब तक भारत के सामने सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
भारत और बांग्लादेश का एशिया कप स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी! हर्षित राणा की फिटनेस पर आया बहुत बड़ा अपडेट
आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,