खबर शहर , यूपी न्यूज: साइबर ठगी की ऐसी वारदात, जो सोचने पर कर देगी मजबूर; खाता लॉक था फिर भी उड़ गए रुपये! – INA

 पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से 99़ 80 हजार रुपये साइबर ठगों ने दूसरे खाते में स्थानांतरित कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। बैंक को सूचना देकर खाते को लॉक करवाया। इसके बाद भी उनके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सूर्य लोक कॉलोनी, मऊ रोड निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि इंडियन बैंक की खंदारी शाखा में उनका और पत्नी कांति देवी का संयुक्त खाता है। 1 सितंबर को साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 99,800 रुपये निकाल लिए। रकम मुंबई के शिवम छेदीलाल सरोज नाम के बैंक खाते में गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने साइबर हेल्पलाइन, थाना पुलिस दोनों जगह शिकायत की। बैंक शाखा में लिखित शिकायत कर खाते को लॉक कराया। इसके बाद भी 3 सितंबर को उनके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए। उनके साथ कुल 1,13,800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। बैंक में बताया जा रहा है कि एक संचार कंपनी की एप डाउनलोड कर उनके खाते से यह रकम स्थानांतरित की गई है। मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News