Sport : 6,6,6,6,6, 4,44,4,4… वैभव और अभिषेक ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, बना डाला पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया छूटा पीछे #INA

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. मगर, इस लक्ष्य को चेज करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने तो धमाल ही मचा दिया. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने दोनों छोरों से छक्के-चौकों की बारिश करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में रनों का अंबार लगा दिया. पावर प्ले में इन दोनों ने मिलकर 118 रन जोड़े और इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है. इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ा है.

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावर प्ले में मचाया तहलका

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्ववंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावर प्ले में तहलका मचा दिया. एक छोर से जहां अभिषेक छक्के-चौकों की बारिश करते नजर आए, तो दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी ने भी उनका पूरा साथ दिया. दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 118 रन जोड़ लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है.

पावर प्ले में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने पावर प्ले में 20 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए.

T20I क्रिकेट में पावर प्ले में भारत के नाम हुआ सबसे बड़ा स्कोर

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के तूफान के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. दोनों ने ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. इस मामले में भारत ने रोमानिया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है.

वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने पावर प्ले में 118 रन बनाए. रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ सोफिया में खेले गए मैच में 5.4 ओवर में 116 रन बोर्ड पर लगाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में पावर प्ले में 113 रन ठोके थे.

मेन्स T20I में 1-6 ओवरों के भीतर 100 से ज्यादा रन

118/0 – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 – ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024
102/0 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2023
100/0 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, 2025
100/0 – भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली, 2026

भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए इस तीसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अब भारत का लक्ष्य कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने का होगा.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, 4 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ी फिफ्टी, जानिए कितनी स्ट्राइक रेट के साथ की बैटिंग

6,6,6,6,6, 4,44,4,4… वैभव और अभिषेक ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, बना डाला पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया छूटा पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close