Sport : RR vs GT IPL 2026: जयपुर में शुभमन गिल और साई सुदर्शन का धमाल, गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य #INA

RR vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली. साई सुदर्शन 55 रन बनाए. जबकि वाशिंगटन सुंदर ने रनों का योगदान दिया. राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच हुए 118 रनों की शानदार साझेदारी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों ने गुजरात के लिए पहले विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी की, लेकिन फिर यश पुंजा ने साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया. साई सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
Not as flashy, but gets there faster than anyone else 👏
Shubman Gill and Sai Sudharsan level a special record in only 28 innings 🫡
GLIMPSES OF THEIR STAND TODAY ▶️ https://t.co/dilLOGejhj#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/EGylgHrtBd
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
शुभमन गिल ने बनाए 84 रन
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया. बटलर 10 गेंद पर 13 रन बनाए. इसके बाद शुभमन गिल एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें ब्रिजेश शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. गिल ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली. फिर जेसन होल्डर 7 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा का शिकार बने.
That flew off the bat! Gill in sublime touch🚀#ShubmanGill anchoring the innings in style with a superb half century💫#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RRvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/4f0xDg7EfO pic.twitter.com/xVHM4jqEW5
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने खेली तूफानी पारी
वहीं आखिरी के ओवरोंं में वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने तूफानी पारी खेलकर गुजरात की पारी को 229 रन पहुंचाया. वाशिंगटन सुंदर 20 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. जबकि राहुल तेवतिया 4 गेंद पर नाबाद 14 रनों की छोटी और तूफानी पारी खेली. जोस बटलर ने 13 रनों का योगदान दिया. राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए. यश पुंजा और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली.
The finish that was needed 🤩
🎥 Rahul Tewatia and Washington Sundar ended the #GT innings in the grandest way possible 🙌
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/XaraNneKra
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
ऐसी है राजस्थान और गुजरात की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 – यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के वीडियो को लेकर सख्त हुई पंजाब किंग्स, इस मामले में खिलाड़ियों से करवाएगी हस्ताक्षर, सामने आया बड़ा अपडेट
RR vs GT IPL 2026: जयपुर में शुभमन गिल और साई सुदर्शन का धमाल, गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,