भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में 24 यात्रियों से भरी मिनी बस 100 फुट गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 16 घायल- INA NEWS

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोडईकनाल-पलानी पहाड़ी सड़क पर गुरुवार रात को सावरिकडू के पास 24 यात्रियों को ले जा रही एक 407 मिनी बस के 100 फुट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। सभी घायलों को डिंडीगुल में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 84 जजों का तबादला, NIA अदालत की पीठासीन अधिकारी बनीं कुसुम लता पंडिता जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल किया गया है। कुल 84 जजों का तबादला कर उन्हें अलग-अलग अदालतों, ट्रिब्यूनल और कानूनी सेवा प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 30 जिला जज और 54 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शामिल हैं। कुसुम लता पंडिता को जम्मू की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अदालत का नया पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रेम सागर की जगह ली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा ने गुरुवार को तबादले और नियुक्तियों का आदेश जारी किया। इस फेरबदल के तहत अनंतनाग, बारामूला, भद्रवाह, कुलगाम, गांदरबल, शोपियां, किश्तवाड़ और कारगिल समेत कई जिलों में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईवे से अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ नहीं कर सकते सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध निर्माण हटाने के उसके पुराने आदेश को मनमानी तोड़फोड़ का आधार नहीं बनाया जा सकता। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने प्रभावित संपत्ति मालिकों को संबंधित हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि संपत्तियों के स्वामित्व और अतिक्रमण की वैधता की जांच संबंधित राज्यों के हाई कोर्ट स्वतंत्र रूप से करेंगे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News