Sport : Kaviya Maran के होने वाले पति Anirudh Ravichander क्या करते हैं? जानें प्रोफेशन से लेकर नेटवर्थ तक सबकुछ #INA

Anirudh Ravichander: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kaviya Maran) पिछले काफी लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, काव्या जल्दी ही म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) के साथ शादी करने जा रही हैं. इस बार दोनों की शादी की डेट भी सामने आ चुकी है.
खबर से है कि ये पॉपुलर कपल ग्रीस की खूबसूरत वादियों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अपनी शादी का इनविटेशन दिया है. काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं? अनिरुद्ध रविचंदर का प्रोफेशन क्या है और उनकी नेटवर्थ कितनी है?
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी कब है?
काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें ऐसे तो कई बार उड़ चुकी हैं, लेकिन इस बार इस खबर को कंफर्म माना जा रहा है. दरअसल, दोनों ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की है और शादी का कार्ड भी उन्हें दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी ग्रीस में होगी और इनका ग्रैंड रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में ही होस्ट किया जाएगा. हालांकि, काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से शादी की डेट को कंफर्म नहीं किया गया है.
Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him . the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled . be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के एक फेमस म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जो अपने काम से जाने जाते हैं. साल 2012 में उन्हें फिल्म ‘3’ के वायरल सॉन्ग ‘Why This Kolaveri Di’ से घर-घर में पहचान मिली थी.
अनुरुद्ध साउथ के अलावा, हिंदी फिल्मों के लिए भी काम करते हैं. उन्होंने ‘कथ्थी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’, ‘लियो’ और ‘जवान’ जैसे हिट फिल्मों में भी म्यूजिक दिया है.
View this post on Instagram
काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी है?
काव्या मारन को उनके पिता का बिजनेस विरासत में मिला है. वो आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं. मीडियो रिपोर्ट्स की मानें, तो काव्या की नेटवर्थ करीब 400 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के आसपास है. काव्या के पास उनके अरबपति बिजनेसमैन पिता कलानिधि मारन की विरासत मिली है. उनके पिता मीडिया समूह ‘सन ग्रुप’ का भी अहम हिस्सा है. उनके पिता सन टीवी नेटवर्क के Executive Director हैं.
यह भी देखें- ये क्या है भाई! काव्या मारन ने खोया आपा, क्रुणाल पांड्या की इस हरकत पर हुई आग-बबूला, LIVE मैच में की शिकायत
अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ कितनी है?
काव्या मारन अपने आप में एक बहुत बड़ा नाम है. काव्या 18000 करोड़ की IPL टीम की मालकिन है. फोर्ब्स के मुताबिक, काव्या के पिता की नेटवर्थ (Kalanithi Maran Net Worth) करीब 26,000 करोड़ रुपये है. वहीं, उनके होने वाले म्यूजिक कंपोजर पति अनिरुद्ध की नेटवर्थ भी कोई कम नहीं है. फिल्मबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ करीब 50-60 करोड़ रुपये है. खबरों की मानें, तो अनिरुद्ध रविचंदर एक फिल्म का म्यूजिक और स्कोर तैयार करने के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं.
अनिरुद्ध का अपना खुद का बिजनेस भी है. वो फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & CO के को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर भी हैं. इसके अलावा, अनिरुद्ध टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं.
View this post on Instagram
अनिरुद्ध रविचंदर का रजनीकांत से क्या रिश्ता है?
अनिरुद्ध रविचंदर के पिता रवि राघवेंद्र भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. अनिरुद्ध रविचंदर का साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से भी एक खास रिश्ता है. दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत और अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र की सगे भाई-बहन हैं. इस नाते रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं.
View this post on Instagram
यह भी देखें- अनिरुद्ध रविचंदर की काव्या मारन से हुई शादी पक्की, मामा महेंद्रन ने किया कंफर्म, जानिए वेडिंग डेट?
Kaviya Maran के होने वाले पति Anirudh Ravichander क्या करते हैं? जानें प्रोफेशन से लेकर नेटवर्थ तक सबकुछ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,