Sport : INDW vs ZIMW: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI #INA

INDW vs ZIMW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (25 अक्टूबर) वडोदरा में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने पहला वनडे 9 विकेट से जीता था. ऐसे में भारतीय टीम की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी हैं.
स्मृति मंधाना के लिए खास होगा मुकाबला
स्मृति मंधाना के लिए यह सीरीज बेहद खास है, क्योंकि पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद यह उनकी पहली वनडे सीरीज है. अगर भारतीय टीम आज जीत दर्ज करती है, तो मंधाना की कप्तानी में यह पहली वनडे सीरीज जीत होगी. इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected . bat in the 2⃣nd ODI.
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/uaVc26Gagy
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
पहले मुकाबले में प्रतिका रावल ने शानदार शतक लगाया था, जबकि शैफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि, कप्तान स्मृति मंधाना केवल 32 रन बना सकी थीं. अब दूसरे वनडे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अगर भारतीय टीम यह सीरीज अपने नाम करती है तो यह मंधाना के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद पहली वनडे सीरीज जीत होगी. मंधाना पूरी कोशिश करेंगी कि वह पहली सीरीज में विजयी बनें.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग-11:- स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतीका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंटीमणि कलिटा, सयाली सतघरे और वैष्णवी शर्मा.
Here’s a look at #TeamIndia’s Playing XI for the 2️⃣nd ODI 👌
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/KKKf7ktBnW
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
जिम्बाब्वे का प्लेइंग-11:- मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलोव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानजुरा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा और ओलिंडर चारे.
कहां देख सकते हैं मैच?
आपको बता दें कि भारत-जिम्बाब्वे दूसरे वनडे मैच लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.
Series victory on our minds 💪
🎥 In prep mode for the 2️⃣nd ODI 🏃♀️#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/0xKlqNuTXu
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
वनडे सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम:- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा और नंदनी शर्मा.
जिम्बाब्वे महिला टीम:- मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वानजुरा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, केलिस नधलोवु और जोसेफिन नकोमो.
यह भी पढ़ें- महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के मैच UAE में होने की संभावना
INDW vs ZIMW: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,