Tach – 25% सस्ता iPhone Duo खरीदने का ऑफर दिखे तो हो जाएं अलर्ट, पता चल गई धोखाधड़ी की पूरी कहानी

ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की लॉन्चिंग के बाद साइबर अपराधियों ने ग्राहकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kaspersky ने ऐसी कई फर्जी वेबसाइट्स का पता लगाया है, जो फोन पर आकर्षक डिस्काउंट और प्री-ऑर्डर ऑफर देकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही हैं. कंपनी ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान वेबसाइट पर भरोसा करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें.

Table of Contents

Kaspersky के मुताबिक, iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है. नए डिवाइस को लेकर लोगों के उत्साह का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अलग-अलग देशों में ऑनलाइन स्कैम कर रहे हैं. कंपनी ने 24 अक्टूबर को जारी बयान में बताया कि उसके रिसर्चर्स को कई तरह की धोखाधड़ी वाली वेबसाइट्स मिली हैं.

इनमें से एक अंग्रेजी भाषा की वेबसाइट Apple की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखती थी. इस पर iPhone Duo को 25% डिस्काउंट के साथ बेचने का दावा किया गया था. ग्राहकों को जल्दी खरीदारी करने के लिए वेबसाइट पर काउंटडाउन टाइमर भी दिखाया जा रहा था, जिसमें दावा था कि ऑफर खत्म होने में सिर्फ 30 मिनट बचे हैं.

वेबसाइट पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों से उनका नाम, संपर्क जानकारी और डिलीवरी का पता मांगा जाता था. हालांकि, वहां तुरंत कार्ड की जानकारी देने के बजाय कहा जाता था कि एक मैनेजर बाद में संपर्क करके डिलीवरी और पेमेंट की जानकारी कंफर्म करेगा.

Kaspersky के अनुसार, यह किसी बड़े फ्रॉड की शुरुआती स्टेज हो सकती है, जिससे आगे चलकर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अलग-अलग भाषाओं में भी चल रहा स्कैम

Kaspersky ने ऐसी वेबसाइट्स भी खोजी हैं, जहां ग्राहक अपनी पसंद की भाषा और करेंसी चुनकर iPhone Duo का प्री-ऑर्डर कर सकते थे. इनमें से एक वेबसाइट ने दावा किया कि ग्राहक को ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं था.

इसके अलावा, पुर्तगाली भाषा बोलने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने वाली एक फर्जी वेबसाइट भी सामने आई. इस पर फोन की उपलब्धता चेक करने के नाम पर ईमेल एड्रेस और WhatsApp से जुड़ा फोन नंबर मांगा जा रहा था. ऐसी जानकारी मिलने के बाद स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए निशाना बना सकते हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Kaspersky ने सलाह दी है कि नए स्मार्टफोन हमेशा आधिकारिक या भरोसेमंद रिटेलर्स से ही खरीदें. किसी भी वेबसाइट पर निजी जानकारी देने से पहले उसका URL और कंपनी का नाम ध्यान से जांचें. जरूरत से ज्यादा आकर्षक डिस्काउंट और जल्दबाजी में खरीदारी करने का दबाव बनाने वाले ऑफर्स से सावधान रहें.

कंपनी ने ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग लिंक से बचने के लिए भरोसेमंद सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है. पेमेंट के लिए वर्चुअल कार्ड या सुरक्षित पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है. इसके अलावा, बैंक और फाइनेंशियल अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें और बैंक स्टेटमेंट नियमित रूप से चेक करें, ताकि किसी अनजान ट्रांजैक्शन का समय रहते पता चल सके.

Kaspersky ने यह भी बताया कि उसके Kaspersky Premium प्रोडक्ट को 2025 में AV-Comparatives के Fake Shops Detection टेस्ट में ‘Approved’ सर्टिफिकेशन मिला था.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News