Sport : IND W vs ZIM W 3rd ODI : जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव #INA

IND W vs ZIM W 3rd ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीता और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया है. इस मैच जिम्बाब्वे की टीम पहले बैटिंग करते हुए नजर आने वाली है. वहीं मंधाना ने टॉस हारने के बाद ऐलान किया कि, आज के मुकाबले में इंडियन विमेंस क्रिकेट की प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव हुए हैं. टीम इंडिया में आज के मुकाबले के लिए क्रांति, हरलीन और यस्तिका को जगह मिली है. वहीं टीम से ऋचा घोष, तेजल हसबनीस और सायाली सतघरे को बाहर किया गया है.

जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस पर दिया बड़ा बयान

जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, ‘हम बैटिंग करना चाहेंगे. बोर्ड पर कुछ रन बनाने हैं. हमारे लिए बस एक बदलाव है. यहां पर एक्सपोजर अच्छा रहा है, लेकिन यह जानना अच्छा है कि हमें किस गैप को कवर करना है. इस लेवल का मैच खेलना. यह वाकई अच्छा रहा है लेकिन हम और बेहतर कर सकते हैं. हमें अपनी लिमिट तक पुश करने की जरूरत है. 250 से ऊपर कुछ भी हमें अच्छा फाइट करने का मौका देता है’.

टॉस हारने के बाद स्मृति मंधाना ने क्या कहा?

भारत कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस हारने के बाद कहा कि, ‘हम भी यहां पर पहले बैटिंग करना चाहते थे. हमने तीन बदलाव किए हैं. टीम में क्रांति गौड़, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया को शामिल किया गया है. हमें साउथ अफ्रीका टूर और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है और यह लाइट्स में होगा. हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन क्या है. पार्ट-टाइम स्पिनर हमें एक एक्स्ट्रा सीमर खिलाने में मदद करते हैं. मुझे लगता है कि हम कुछ और विकेट ले सकते हैं. विकेट को देखते हुए 180 से कम का स्कोर अच्छा रहेगा. वे अच्छी बैटिंग कर रहे हैं’. 

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारत : प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सायाली सतघरे, जिंतीमानी कलिता, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा.

जिम्बाब्वे : मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलोव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएड्ज़ा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे.

भारत और जिम्बाब्वे का वनडे स्क्वाड

भारत – प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, श्री चरणी, जिंतीमानी कलिता, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा. 

जिम्बाब्वे – मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएड्ज़ा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे, शार्ने मेयर्स, केलिस नधलोवु, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा.

ये भी पढ़ें : IND W vs ZIM W : आज जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND W vs ZIM W 3rd ODI : जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close