Sport : IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स #INA

IND W vs PAK W : भारत बनाम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 5 सितंबर को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाने वाला है. महिला एशिया कप 2026 के 9वें मैच में ग्रुप ए से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम आज एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कितने बजे से खिला जाएगा. इस मैच में पिच कैसी होगी और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 कैसी रहेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

भारत-पाकिस्तान के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के बीच आज का मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा, मैदान पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारत की कप्तान हमप्रीत कौर मैदान पर उतरेंगी. 

किस चैनल पर होगा भारत-पाक मुकाबले का प्रसारण

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का प्रसारण आप सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं. इस मैच का प्रसारण सोनी 3 पर हिंदी में देखने को मिलेगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. ऐसे में ये मुकाबला स्पिनर्स और बल्लेबाजों के बीच होगा.

कैसी होगी दुबई स्टेडियम की पिच

दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन अगर इस पिच पर बल्लेबाज एक बार सेट हो जाए तो वो आसामी से बल्लेबाजी कर सकता है. इस पिच पर भारत की शेफाली वर्मा ने पहले मैच में 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने शतक लगाया था. यहां पर दीप्ति शर्मा विकेटें चटका रही हैं. वहीं नंदनी शर्मा भी विकेट का फायदा उठा रही हैं.

भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड 

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.

ये भी पढ़ें : ये हैं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close