Technology, ओपनएआई ने लॉन्च किया जीपीटी-6 एस्ट्रा: जेमिनी और क्लॉउड को दे रहा कड़ी टक्कर, तीनों में से कौन है सबसे बेहतर? – Gpt-6 Astra Vs Claude Vs Gemini, Which Ai Model Best? — INA

सार

ओपनएआई ने अपनी जीपीटी सीरीज का नया और पावरफुल मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। एडवांस्ड रीजनिंग और ऑटोनॉमस एजेंटिक वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया यह मॉडल कोडिंग, साइंटिफिक रिसर्च, कंप्यूटर यूज और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन का दावा करता है। जीपीटी-6 एस्ट्रा की एंट्री के साथ एआई की रेस और तेज हो गई है, क्योंकि एंथ्रोपिक का क्लाउड और गूगल का जेमिनी इसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तोक्या जीपीटी का यह नया मॉडल क्लाउड और जेमिनी को पीछे छोड़ पाएगा? या फिर जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से तीनों में अलग-अलग मॉडल बेहतर साबित होंगे? आइए, इन तीनो की तुलना करते हैं और जानते हैं कि किस एआई मॉडल में क्या खास है और आपके लिए कौन सा सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

ओपनएआई ने अपना सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा पेश किया है। यह मॉडल साधारण चैटबॉट की सीमाओं से . बढ़कर एक ऑटोनॉमस एआई एजेंट के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। एस्ट्रा कोडिंग, साइंटिफिक रिसर्च, कंप्यूटर यूसेज, मैथ और साइबर सुरक्षा में बेंचमार्क स्तर का प्रदर्शन दर्ज कर रहा है। हालांकि, मार्केट में पहले से मौजूद गूगल का जेमिनी और एंथ्रोपिक का क्लॉउड इसे सीधी और कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

आइए इन तीनों की तुलना करके जानते हैं कि आपके काम के लिहाज से सबसे बेहतर कौन-सा है…

प्रमुख बेंचमार्क में कौन .?

  • जीपीटी-6 एस्ट्रा ने हालिया पब्लिश किए गए बेंचमार्क नतीजों में कंप्यूटर यूसेज, कोडिंग और गणित जैसे बड़े टेक्निकल टेस्ट्स में अपने प्रतिद्वंद्वी मॉडल्स को स्पष्ट रूप से पीछे छोड़ दिया है। कंप्यूटर यूसेज के मामले में एस्ट्रा ने एजेंट्स लास्ट एग्जाम में 59.3% और ओएस वर्ल्ड पर 72.6% का शानदार स्कोर हासिल किया, जबकि क्लॉउड केवल 55.8% स्कोर ही कर सका। वहीं, अगर जेमिनी की बात करें ताे यह सीमित पब्लिश्ड डेटा ही उपलब्ध रहा।
  • कोडिंग में भी एस्ट्रा ने टर्मिनल-बेंच 4.0 पर 57.9% और डीपएसडब्ल्यूई पर 74.1% का स्कोर दर्ज किया, जहां क्लॉउड ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन जेमिनी टर्मिनल बेंच के टेस्ट में पीछे रह गया। गणित के कठिन फ्रंटियरमैथ टियर 4 टेस्ट में एस्ट्रा ने 97.6% का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर क्लॉड के 87.8% के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया।
  • साइंटफिक रीसनिंग और साइबर सुरक्षा के मामलों में भी जीपीटी-6 एस्ट्रा का प्रदर्शन बेहद प्रभावी और बढ़त बनाने वाला रहा। GPQA डायमंड वैज्ञानिक तर्क टेस्ट में एस्ट्रा ने 96.0% का स्कोर किया, जबकि जेमिनी 3.8 फ्लैश 95.3% और क्लॉउड 93% से 94% के बीच का स्कोर दर्ज कर पाए। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा के जरूरी आकलनों जैसे एक्सप्लॉइटबेंच और एक्सप्लॉइटजिम में भी जीपीटी-6 एस्ट्रा शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि क्लॉउड के सीमित नतीजे ही सामने आए और जेमिनी इस कैटेगरी में काफी कम पब्लिश्ड स्कोर ही दिखा सका। समग्र रूप से देखें तो एस्ट्रा लगभग सभी तकनीकी मानकों पर अपनी श्रेणी में सबसे . निकल गया है।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News