Sport : IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ किस भारतीय गेंदबाज ने टी20 में लिए सबसे ज्यादा विकेट, जानिए टॉप-10 में कौन-कौन शामिल #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम दुनिया की मजबूत टीमोंं में गिनी जाती है. इंडियन क्रिकेट टीम का लगातार हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करना इसकी गवाही देता है. वहीं न्यूजीलैंड किकेट टीम का हर मुश्किल परिस्थिति में अपने खेल को और बेहतर करना उनके सहास और शानदार क्रिकेट का नमूना पेश करता है. इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से टक्कर होने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से अपने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचने वाला है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे पहले 22 अक्टूबर लेकर 1 नवंबर तक 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इसके बाद 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक दोनों देशों के बाची पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 19 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. उस सीरीज से पहले आज हम आपको भारत के उन 10 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.  

किस भारतीय बॉलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट एक तेज गेंदबाजी ने चटकाए हैं. इस गेंदबाज का नाम जसप्रीत बुमराह है. बुमराह के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 4 स्पिन बॉलर शामिल हैं, वहीं 6 तेज गेंदबाजों ने इस देश के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लिए हैं, तो किसने कितने विकेट लिए हैं. आइए जानते हैं. 

1 – जसप्रीत बुमराह

भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 टी20 मैचों में कुल 20 विकेट हालिल किए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 15 रन देकर रहा है. 

2 – अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और टी20 फॉर्मेट के सबसे गेंदबाज अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट 51 रन देकर रहा है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फाइव विकेट हॉल और एक बार चार विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.

3 – हार्दिक पांड्या

भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर काबिज हैं. हार्दिक ने 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 14 विकेट चटकाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट 16 रन देकर रहा है.

4 – अक्षर पटेल

टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की सूची में चौथे स्थान पर है. अक्षर पटेल ने 8 मैचों की 8 पारियों में कुल 13 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 9 रन देकर रहा है.

5 – युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं. चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 मैचों की 14 पारियों में कुल 11 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान चहल का बेस्ट प्रदर्शन 2 विकेट 26 रन देकर रहा है. 

6 – कुलदीप यादव

टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठवें गेंदबाज कुलदीप यादव है. इस चाइनामैन गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मैचों की 8 पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 2 विकेट 26 रन देकर रहा है. 

7 – भुवनेश्वर कुमार

भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. भुवी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 9 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 2 विकेट 24 रन देकर रहा है.

8 – मोहम्मद सिराज

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 8वें नंबर पर मोहम्मद सिराज शामिल है. सिराज ने 4 मैचों की 4 पारियों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 17 रन देकर रहा है.

9 – शार्दुल ठाकुर

इस लिस्ट में 9वें स्थान पर भारतीय के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं. उन्होंने 6 मुकाबलों की 6 पारियों में 8 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 2 विकेट 21 रन देकर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 174 रन लुटाए हैं.

10 – दीपक हुड्डा

भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा 10वें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 5 मैचों की 4 पारियों में कुल 5 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ वो इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 भारतीय गेंदबाज 

रैंक

गेंदबाज

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1

जसप्रीत बुमराह

15

20

4/15

2

अर्शदीप सिंह

10

17

5/51

3

हार्दिक पांड्या

19

14

4/16

4

अक्षर पटेल

8

13

3/9

5

युजवेंद्र चहल

14

11

2/26

6

कुलदीप यादव

8

9

2/26

7

भुवनेश्वर कुमार

11

9

2/24

8

मोहम्मद सिराज

4

8

4/17

9

शार्दुल ठाकुर

6

8

2/21

10

दीपक हुड्डा

5

5

2/28

ये भी पढ़ें : EXPLAINER: WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होगी न्यूजीलैंड सीरीज, यहां समझिए पूरा समीकरण

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ किस भारतीय गेंदबाज ने टी20 में लिए सबसे ज्यादा विकेट, जानिए टॉप-10 में कौन-कौन शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close