Sport : 'मैं सच में बहुत निराश हुआ…' विराट कोहली के बर्थडे से पहले स्मिथ का बड़ा बयान, जानिए किस बार पर जाहिर की निराशा #INA

Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं. विराट इस समय न्यूजीलैंड में मौजूद हैं, जहां वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेले रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच कल यानी 4 नवंबर (बुधवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ने 5 विकेट से जीत लिया. इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा, उन्होंने ऑकलैंड में खेल गए अपने अंतिम मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. ये बयान विराट कोहली के 38वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले आया है. स्मिथ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स नेटकवर्क पर बात करते हुए कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने विराट कोहली को लेकर क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

विराट कोहली के इस फैसल से स्मिथ हुए निराश

इयान स्मिथ ने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की, तो मैं बहुत निराश हुआ. क्योंकि विराट कोहली का टेस्ट शतक देखने लायक होता है, इसलिए जब उन्होंने कहा कि मैं अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा, तो मैं सच में बहुत निराश हुआ’.

 

विराट कोहली से स्मिथ को वर्ल्ड कप में ज्यादा उम्मीद

इयान स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो, इंडिया को अभी भी विराट कोहली का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है और जिस तरह की फॉर्म में वह हैं. वह अगले साल का वर्ल्ड कप जीतने में इंडिया की मदद करने में सबसे अहम रोल निभाएंगे और हो सकता है कि वह बैक-टू-बैक एडिशन में बेस्ट बैटर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीत लें’.

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली रोहित शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद मैदान पर आए. उन्होंने क्रीज पर आते ही धमाकेदार पारी खेली और 51 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के के साथ 74 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.09 रहा है.

आपको बता दें कि, विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. वो दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने 2008 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप बतौर कप्तान दिलाया था. इसके बाद साल 2008 में ही इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. तब से अब तक उन्होंने पीछे मुड़कर देखा नहीं है. विराट ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में धमाल मचाया है.

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

टेस्ट

123

210

13

9,230

254*

55.6

55.6

30

31

1,027

30

वनडे

318

306

48

15,183

183

58.9

94.5

55

80

1,415

182

टी20 इंटरनेशनल

125

117

31

4,188

122*

48.7

137.0

1

38

369

124

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: कैसा रहेगा दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम का हाल? कहीं फिर बारिश तो नहीं खराब करेगी मैच का मजा

 

'मैं सच में बहुत निराश हुआ…' विराट कोहली के बर्थडे से पहले स्मिथ का बड़ा बयान, जानिए किस बार पर जाहिर की निराशा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close